Lucknow News : पैराग्वे गणराज्य में भारत के राजदूत डॉ. पीयूष सिंह ने औद्योगिक विकास मंत्री नन्द गोपाल गुप्ता नन्दी से मुलाकात की

पैराग्वे गणराज्य में भारत के राजदूत डॉ. पीयूष सिंह ने औद्योगिक विकास मंत्री नन्द गोपाल गुप्ता नन्दी से बातचीत के दौरान बताया कि भारत और पैराग्वे के बीच व्यापार, कृषि, स्वास्थ्य और सूच...

By INA News Desk
Jul 2, 2025 - 23:20
61 Views
Lucknow News : पैराग्वे गणराज्य में भारत के राजदूत डॉ. पीयूष सिंह ने औद्योगिक विकास मंत्री नन्द गोपाल गुप्ता नन्दी से मुलाकात की

सार-

  • कृषि क्षेत्र में प्रोडक्टिविटी बढ़ाने के लिए सहयोग चाहता है पैराग्वे देश
  • मंत्री नन्दी ने यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में सम्मिलित होने के लिए पैराग्वे के निवेशकों, उद्यमियों को किया आमंत्रित

By INA News Lucknow.

भारत दर्शन के अधिकारिक यात्रा के तहत उत्तर प्रदेश में प्रवास के दौरान दक्षिण अमेरिका में स्थित पैराग्वे गणराज्य में भारत के राजदूत एवं संयुक्त सचिव विदेश मंत्रालय डॉ. पीयूष सिंह ने आज पिकप भवन में उत्तर प्रदेश सरकार के औद्योगिक विकास मंत्री नन्द गोपाल गुप्ता नन्दी से मुलाकात की।

औद्योगिक विकास मंत्री ने उत्तर प्रदेश सरकार की ओर से राजदूत डॉ. पीयूष सिंह का हार्दिक स्वागत एवं अभिनन्दन करते हुए प्रदेश की औद्योगिक प्रगति एवं आर्थिक समृद्धि से अवगत कराया। नन्दी जी ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में निवेश का प्रमुख गन्तय बन रहे उत्तर प्रदेश के विकास कार्यों पर चर्चा करते हुए पैराग्वे के प्रमुख उद्यमियों एवं निवेशकों को यूपी भ्रमण के लिए आमंत्रित किया। पैराग्वे ने कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकवादी हमले की कड़ी निन्दा करते हुए आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई में भारत का समर्थन किया था।पैराग्वे गणराज्य में भारत के राजदूत डॉ. पीयूष सिंह ने औद्योगिक विकास मंत्री नन्द गोपाल गुप्ता नन्दी से बातचीत के दौरान बताया कि भारत और पैराग्वे के बीच व्यापार, कृषि, स्वास्थ्य और सूचना प्रौद्योगिकी जैसे क्षेत्रों में सम्बंध है और पैराग्वे लैटिन अमेरिका में भारत का एक महत्वपूर्ण व्यापारिक भागीदार है।

डॉ. पीयूष सिंह ने बताया कि पैराग्वे ने अपने कृषि को और अधिक कुशल बनाने में डिजिटल प्लेटफॉर्म का उपयोग करने के के लिए भारत के एग्रीस्टेक प्लेटफार्म में रूचि व्यक्त की है। यही नहीं पैराग्वे सरकार कृषि क्षेत्र में प्रोडक्टिविटी बढ़ाने के लिए मदद चाहती है।औद्योगिक विकास मंत्री ने राजदूत डॉ. पीयूष सिंह से बातचीत के दौरान उन्हें नए भारत के नए उत्तर प्रदेश के नए औद्योगिक नीति की जानकारी दी। उत्तर प्रदेश में निवेश की असीम सम्भावनाओं एवं बाजार से अवगत कराया। साथ ही पैराग्वे के निवेशकों को उत्तर प्रदेश निवेश के लिए आमंत्रित किया। मंत्री नन्दी ने सितम्बर 2025 में नोएडा में आयोजित पांच दिवसीय इंटरनेशनल ट्रेड शो में पराग्वे के निवेशकों, उद्यमियों एवं व्यापारियों को प्रदेश के आर्थिक, सामाजिक, सांस्कृतिक एवं विकासशील प्रगति से जुड़ने के लिए आमंत्रित किया।

उत्तर प्रदेश में एक्सप्रेसवे के बिछ रहे जाल, ट्रांसपोर्टेशन की बेहतर सुविधाओं, सबसे बेहतर रेल कनेक्टिविटी, जलमार्ग, वायु मार्ग, एयरपोर्ट की बेहतर सुविधाओं के साथ ही अन्य, विकास कार्यों की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि सरकार उद्यमियों के साथ है। निवेश को प्रोत्साहित करने के लिए उद्यमियों को प्रोत्साहन राशि दी जा रही है। कहा कि उद्यमियों को 4000 करोड़ से अधिक की धनराशि प्रोत्साहन के रूप में दी जा चुकी है। इस दौरान सीईओ, इन्वेस्ट यूपी विजय किरण आनन्द, एमडीप पिकप पीयूष वर्मा, संयुक्त निर्यात आयुक्त पवन अग्रवाल एवं अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

Also Click : Lucknow News : प्रदेश को ‘वन ट्रिलियन डॉलर’ की इकॉनमी बनाएगा CM योगी (Yogi) का ‘ड्रीम प्रोजेक्ट’, 27 क्लस्टर्स में मैन्युफैक्चरिंग व लॉजिस्टिक्स इकाइयों की होगी स्थापना

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

Advertisement
Advertisement