Lucknow : नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री ए. के. शर्मा ने स्वर्गीय कल्पनाथ राय की जयंती पर दी श्रद्धांजलि, कहा- सच्चे अर्थों में विकास पुरुष

उन्होंने कहा कि कल्पनाथ राय जी के बाद मऊ का विकास कार्य ठहर सा गया, जिसके कारण यह जनपद बाहरी तत्वों का शिकार बना और विकास की मुख्यधारा से पीछे छूट

By INA News Desk
Jan 4, 2026 - 23:52
38 Views
Lucknow : नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री ए. के. शर्मा ने स्वर्गीय कल्पनाथ राय की जयंती पर दी श्रद्धांजलि, कहा- सच्चे अर्थों में विकास पुरुष
Lucknow : नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री ए. के. शर्मा ने स्वर्गीय कल्पनाथ राय की जयंती पर दी श्रद्धांजलि, कहा- सच्चे अर्थों में विकास पुरुष
Advertisement
Advertisement

  • आज मऊ की पहचान माफिया से नहीं महादेव से हो रही है
  • मोदी जी मेरे राजनीतिक गुरु, मैं उन्हीं के मार्ग का अनुसरण करता हूं
  • मऊ की मिट्टी से जुड़े जन प्रतिनिधियों का चुनाव करना ही स्वर्गीय कल्पनाथ राय को सच्ची श्रद्धांजलि

लखनऊ : नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री ए. के. शर्मा ने मऊ जनपद भ्रमण के दौरान स्वर्गीय कल्पनाथ राय की जयंती के अवसर पर कसारा स्थित कल्पनाथ राय इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंस एंड हॉस्पिटल में आयोजित निःशुल्क चिकित्सा शिविर में सहभागिता की। इस अवसर पर उन्होंने स्वर्गीय कल्पनाथ राय के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किए तथा उनके योगदान को स्मरण करते हुए उन्हें सच्चे अर्थों में “विकास पुरुष” बताया।मंत्री शर्मा ने अपने संबोधन में कहा कि स्वर्गीय कल्पनाथ राय ने मऊ के सामाजिक, आर्थिक एवं आधारभूत विकास के लिए ऐतिहासिक कार्य किए। मऊ के विकास में उनका योगदान बहुमूल्य और अविस्मरणीय रहा है।उन्होंने कहा कि कल्पनाथ राय जी के बाद मऊ का विकास कार्य ठहर सा गया, जिसके कारण यह जनपद बाहरी तत्वों का शिकार बना और विकास की मुख्यधारा से पीछे छूटता चला गया। मऊ ने ऐसे लोगों को अपना प्रतिनिधि चुना जिनका अधिकांश कार्यकाल जेल में व्यतीत हुआ, जिससे जनहित और विकास दोनों को गंभीर क्षति पहुंची।मंत्री शर्मा ने कहा कि आज स्वर्गीय कल्पनाथ राय जी को सच्ची श्रद्धांजलि यही होगी कि हम मऊ की मिट्टी से जुड़े, ईमानदार और विकास के प्रति समर्पित लोगों को अपना प्रतिनिधि बनाएं, ताकि मऊ का सर्वांगीण विकास सुनिश्चित हो सके। उन्होंने सभी से आह्वान किया कि मऊ की राजनीति को सही दिशा देने का संकल्प लिया जाए और दावत तथा अदावत की राजनीति से ऊपर उठकर केवल विकास को ही राजनीति का मापदंड बनाया जाए।मंत्री शर्मा ने अपने संबोधन में कहा कि आज मऊ की पहचान माफिया से नहीं बल्कि महादेव से हो रही है और यह बदलाव मजबूत कानून व्यवस्था तथा विकासोन्मुखी शासन का परिणाम है।मंत्री शर्मा ने कहा कि उनके गुरु प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी ने देश को विकास की जो राह दिखाई है, वे उसी मार्ग का अनुकरण करते हैं। वे जाति की राजनीति नहीं बल्कि विकास की राजनीति में विश्वास रखते हैं। उनकी राजनीति का एकमात्र मापदंड विकास है। आज मऊ में सड़क निर्माण, बिजली व्यवस्था का सुदृढ़ीकरण, गायघाट, मंगलम परियोजना, रेलवे ओवरब्रिज सहित अनेक विकास कार्य निरंतर प्रगति पर हैं और मऊ विकास के पथ पर तेजी से आगे बढ़ रहा है।उन्होंने मऊ में मेडिकल कॉलेज की स्थापना के लिए उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी का हृदय से आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह मेडिकल कॉलेज मऊ और आसपास के जनपदों के लिए स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा के क्षेत्र में एक बड़ी उपलब्धि है।इस अवसर पर मंत्री शर्मा द्वारा डायलिसिस मशीन का विधिवत उद्घाटन भी किया गया। उन्होंने बताया कि अब यहां मरीजों को निःशुल्क डायलिसिस की सुविधा उपलब्ध होगी, जिससे गरीब एवं जरूरतमंद मरीजों को बड़ी राहत मिलेगी। उन्होंने यह भी जानकारी दी कि नवनिर्मित मेडिकल कॉलेज में वर्ष 2026 से एमबीबीएस का पहला बैच प्रारंभ किया जाएगा, जिससे क्षेत्र के युवाओं को चिकित्सा शिक्षा के बेहतर अवसर प्राप्त होंगे।कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष मनोज राय, पूर्व सांसद हरि नारायण राजभर, पूर्व दर्जा प्राप्त मंत्री उत्पल राय, जिला अध्यक्ष रामाश्रय मौर्य, मेडिकल कॉलेज के डायरेक्टर मनीष राय सहित अन्य जनप्रतिनिधि, भाजपा पदाधिकारी तथा बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।

Also Click : ट्रंप कर सकते हैं तो मोदी क्यों नहीं? ओवैसी की मांग- 26/11 के मास्टरमाइंड मसूद अजहर को पाकिस्तान से लाओ

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

Advertisement
Advertisement