Lucknow: एलडीए की बड़ी कार्रवाई: बीबीडी और काकोरी में 9 अवैध प्लाटिंग ध्वस्त, 4 अवैध निर्माण सील

लखनऊ विकास प्राधिकरण ने बुधवार को बी0बी0डी0 व काकोरी क्षेत्र में अभियान चलाकर 09 अवैध प्लाटिंग पर बुलडोजर चलाया

Jul 30, 2026 - 19:37
28 Views
Lucknow: एलडीए की बड़ी कार्रवाई: बीबीडी और काकोरी में 9 अवैध प्लाटिंग ध्वस्त, 4 अवैध निर्माण सील
एलडीए की बड़ी कार्रवाई: बीबीडी और काकोरी में 9 अवैध प्लाटिंग ध्वस्त, 4 अवैध निर्माण सील

लखनऊ विकास प्राधिकरण ने बुधवार को बी0बी0डी0 व काकोरी क्षेत्र में अभियान चलाकर 09 अवैध प्लाटिंग पर बुलडोजर चलाया। वहीं, गोमती नगर, गोमती नगर विस्तार, सुशांत गोल्फ सिटी व चिनहट में 04 अवैध व्यावसायिक निर्माण सील किये गये। एलडीए उपाध्यक्ष प्रथमेश कुमार के निर्देश पर प्रवर्तन जोन-1 एवं जोन-3 की टीम ने यह कार्रवाई की। 

प्रवर्तन जोन-1 के जोनल अधिकारी देवांश त्रिवेदी ने बताया कि बी0बी0डी0 के ग्राम-चंदियामऊ में लगभग 05 बीघा क्षेत्रफल में की जा रही अवैध प्लाटिंग पर बुलडोजर चलाया गया। जिसमें निजी विकासकर्ता द्वारा स्थल पर किये गये अवैध निर्माण कार्यों को ध्वस्त कर दिया गया। इसके अलावा गोमती नगर, गोमती नगर विस्तार, सुशांत गोल्फ सिटी व चिनहट में 04 अवैध व्यावसायिक निर्माण सील किये गये। 

प्रवर्तन जोन-3 के जोनल अधिकारी अतुल कृष्ण सिंह ने बताया कि काकोरी के ग्राम-खुशहालगंज एवं बहरू में अभियान चलाया गया। इस दौरान पाल सिटी के प्रबंधक, जुबैर, अजय मुनेश, रामू, दिनेश, शंकर, राकेश व अन्य द्वारा लगभग 30 बीघा क्षेत्रफल में की जा रही 08 अवैध प्लाटिंग को ध्वस्त किया गया।

Also Read- 'रोज स्कूल जाओ, मेहनत से पढ़ो': मुख्यमंत्री योगी ने बच्चों को दिया प्रेरक संदेश

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow