Hardoi News: शादी अनुदान योजना के सम्बन्ध में हुई बैठक। 

जिलाधिकारी ने शादी अनुदान योजना के अंतर्गत किए गए भुगतान से संबंधित दस्तावेजों की जांच की। उन्होंने कहा कि पात्रों....

May 14, 2025 - 17:49
41 Views
Hardoi News: शादी अनुदान योजना के सम्बन्ध में हुई बैठक। 

Hardoi News: कलेक्ट्रेट कक्ष में जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह की अध्यक्षता में पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग द्वारा संचालित शादी अनुदान योजना के संबंध में बैठक हुई। जिलाधिकारी ने शादी अनुदान योजना के अंतर्गत किए गए भुगतान से संबंधित दस्तावेजों की जांच की।

Also Read- Hardoi News: दिव्यांग के साथ ही माँ को भी मिली योजना की सौगात, डीएम से मिलकर माँ, बेटी हुई गदगद।

उन्होंने कहा कि पात्रों को किए जाने वाले भुगतान में अनावश्यक देरी न की जाए। लक्ष्य के अनुरूप पात्रों को लाभान्वित कराया जाए। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी सौम्य गुरुरानी, विधायक सवायजपुर के प्रतिनिधि रजनीश त्रिपाठी व अन्य संबंधित लोग उपस्थित रहे।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow