Hardoi News: राष्ट्रीय लोक अदालत को सफल बनाने हेतु जिले के बैंक अधिकारियों के साथ हुई बैठक। 

राष्ट्रीय लोक अदालत (National Lok Adalat) में ऋण सम्बन्धी अधिक से अधिक मामलों का निस्तारण कराये जाने के निर्देश दिए गए तथा अपर जिला जज/सचिव द्वारा ....

Feb 24, 2025 - 18:43
45 Views
Hardoi News: राष्ट्रीय लोक अदालत को सफल बनाने हेतु जिले के बैंक अधिकारियों के साथ हुई बैठक। 

Hardoi News: राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण नई दिल्ली एवं उत्तर प्रदेश राज्य विधिक सेवा  प्राधिकरण लखनऊ के दिशा निर्देशन में जनपद न्यायाधीश/अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण हरदोई संजीव शुक्ला के निर्देशन में अपर जिला जज/सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के विश्राम कक्ष में भूपेन्द्र प्रताप द्वारा दिनाँक 08 मार्च 2025 को होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत में अधिक से अधिक वादों के निस्तारण कराए जाने हेतु जनपद के बैंक  के अधिकारियों  के साथ बैठक की गई।

Also Read- Hardoi News: किसान सम्मान निधि से छोटे किसानों को मिली मदद- जिलाधिकारी

अधिकारियों को राष्ट्रीय लोक अदालत में ऋण सम्बन्धी अधिक से अधिक मामलों का निस्तारण कराये जाने के निर्देश दिए गए तथा अपर जिला जज/सचिव द्वारा बैंक अधिकारियों को समय से वादकारियों के नोटिस कार्यालय को प्राप्त कराए जाने के निर्देश दिये जिससे वादकारियों को समय से तामिला कराया जा सके। उक्त बैठक जिला अग्रिणी बैंक प्रबंधक अरविंद रंजन सहित अन्य बैंको के अधिकारी उपस्थित रहे।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow