Hardoi News: मूर्ति चोरी मामले में जल्द खुलासा होने पर विधायक एवं जिला पंचायत अध्यक्ष का किया गया अभिनंदन, लोगों ने सुशासन को सराहा। 

मूर्तियां बरामद कर आरोपियों को सुसंगत धाराओं में जेल भेजा गया था। इसके बाद घटना के खुलासे पर स्थानीय...

Feb 26, 2025 - 16:02
77 Views
Hardoi News: मूर्ति चोरी मामले में जल्द खुलासा होने पर विधायक एवं जिला पंचायत अध्यक्ष का किया गया अभिनंदन, लोगों ने सुशासन को सराहा। 

रिपोर्ट- अभिषेक त्रिवेदी सांडी/अरवल

सांडी / हरदोई। बीते 9 जनवरी को बरौलिया स्थित मंदिर में हुई मूर्ति चोरी का खुलासा 14 फरवरी को जिले के तेज तर्रार एसपी नीरज कुमार जादौन के निर्देश पर स्थानीय सांडी पुलिस द्वारा किया गया था। मूर्तियां बरामद कर आरोपियों को सुसंगत धाराओं में जेल भेजा गया था। इसके बाद घटना के खुलासे पर स्थानीय नागरिकों द्वारा पुलिस अधीक्षक को कोटि-कोटि बधाइयां दी गई थी। 

Also Read- Hardoi News: शिखर की ओर बढ़ते कदम- अंतर्राष्ट्रीय पर्वतारोही अभिनीत मौर्य नैरोबी के लिए हुए रवाना ।

आज शिवरात्रि के पावन पर्व पर प्रधान मदनपाल राजपूत एवं समस्त नागरिकों द्वारा क्षेत्रीय विधायक माधवेंद्र प्रताप सिंह रानू, जिला पंचायत अध्यक्षा प्रेमवती वर्मा का फूल मालाओं से माल्यार्पण कर जोरदार अभिनंदन किया गया। इसी के साथ ब्लॉक प्रमुख अनिल राजपूत का स्थानीय नागरिकों द्वारा माल्यार्पण कर भाजपा सरकार के सुशासन को भी सराहा गया।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow