राष्ट्रीय फाइलेरिया उन्मूलन कार्यक्रम: अहिरोरी ब्लॉक में 26 रोगियों को एमएमडीपी किट वितरण व प्रशिक्षण। 

Hardoi News: राष्ट्रीय फ़ाइलेरिया उन्मूलन कार्यक्रम के तहत आज अहिरोरी ब्लाक के नीर मे आयुष्मान आरोग्य मंदिर पर 26 फ़ाइलेरिया....

Jul 29, 2025 - 19:02
 0  33
राष्ट्रीय फाइलेरिया उन्मूलन कार्यक्रम: अहिरोरी ब्लॉक में 26 रोगियों को एमएमडीपी किट वितरण व प्रशिक्षण। 
राष्ट्रीय फाइलेरिया उन्मूलन कार्यक्रम: अहिरोरी ब्लॉक में 26 रोगियों को एमएमडीपी किट वितरण व प्रशिक्षण। 

Hardoi News: राष्ट्रीय फ़ाइलेरिया उन्मूलन कार्यक्रम के तहत आज अहिरोरी ब्लाक के नीर मे आयुष्मान आरोग्य मंदिर पर 26 फ़ाइलेरिया रोगियों को रुग्णता प्रबन्धन एवं दिव्यान्गता उपचार का प्रशिक्षण दिया गया तथा एमएमडीपी किट वितरित की गयी। इस मौके पर फाइलेरिया निरीक्षक अरविंद कुमार चौधरी ने उपस्थित फ़ाइलेरिया रोगियों को किट वितरित करते हुए कहा कि यह किट उनके फ़ाइलेरिया प्रभावित अंगों की देखभाल के लिए दी गयी है जिसमें तौलिया, मग, साबुन, बाल्टी तब और एंटीसेप्टिक क्रीम है। फ़ाइलेरिया अंगों की देखभाल कैसी करनी है- प्रदर्शन करके दिखाया इसके साथ ही उन्होंने कहा नियमित रूप से व्यायाम करने से अंगों की सूजन नियंत्रित रहती है। 

उन्होंने व्यायाम करके भी दिखाया। सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी (सीएचओ) आकांक्षा पाल ने कहा कि फ़ाइलेरिया लाइलाज बीमारी है जो कि मच्छर के काटने से होती है । इससे बचने का उपाय है दृ मच्छर के काटने से बचना और लगातार तीन साल तक साल में एक बार फ़ाइलेरियारोधी दवाओं का सेवन करना। जनपद में 10 से 28 अगस्त तक सर्वजन दवा सेवन (आईडीए) अभियान चलेगा जिसके तहत फ़ाइलेरियारोधी दवाएं आइवरमेक्टिन, डाईइथाइल कार्बामजीन और एल्बेन्डाजोल आशा कार्यकर्ता घर घर जाकर खिलायेंगी। सभी लोग दवाओं का सेवन करें और परिवार के सदस्यों व घर के आस पड़ोस के लोगों भी को दवा खिलाने में सहयोग करें क्योंकि यह बीमारी संक्रामक है ।

मच्छर के काटने के पांच से 15 साल बाद इसके लक्षण दिखाई देते हैं और व्यक्ति अनजाने में संक्रमण फैलाता रहता है। सीएचओ ने कहा कि आयुष्मान आरोग्य मंदिर पर पेशेंट स्टेकहोल्डर प्लेटफोर्म बना हुआ है जिसके सदस्य प्रधान, आशा और आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, एएनएम्, कोटेदार, स्वयं सहयता समूह के सदस्य और वह स्वयं भी है। यह प्लेटफोर्म लोगों को फ़ाइलेरिया के कारण,बचाव और उपचार के बारे में जागरूक कर रहा है। इस अभियान में भी वह सक्रियता के साथ लोगों को फ़ाइलेरिया रोधी दवा का सेवन करने के लिए प्रेरित करे और कोशिश करे कि क्षेत्र की कष्ट प्रतिशत लक्षित जनसंख्या दवा का सेवन करे और क्षेत्र फ़ाइलेरिया मुक्त हो। इस कार्यक्रम में सहायक शोध अधिकारी घनश्याम वर्मा, सर्वेश  पाण्डेय,  मुनीष फातिमा आशा कार्यकर्ता रंजना सिंह, छोटी बिछिया, आँगनबाड़ी कार्यकर्ता मुस्कान, फ़ाइलेरिया रोगी सहित अन्य ग्रामीण भी उपस्थित रहे।

Also Read- जल सुरक्षा के लिए जिलाधिकारी अनुनय झा की अपील: तालाब, नदी और नाव यात्रा में बरतें सावधानी।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

INA News_Admin आई.एन. ए. न्यूज़ (INA NEWS) initiate news agency भारत में सबसे तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार एजेंसी है, 2017 से एक बड़ा सफर तय करके आज आप सभी के बीच एक पहचान बना सकी है| हमारा प्रयास यही है कि अपने पाठक तक सच और सही जानकारी पहुंचाएं जिसमें सही और समय का ख़ास महत्व है।