शाहाबाद में निपुण भारत मिशन संगोष्ठी व सेवानिवृत्त शिक्षक सम्मान समारोह का आयोजन।
Hardoi News: उत्तर प्रदेशीय जूनियर हाई स्कूल (पूर्व माध्यमिक) शिक्षक संघ द्वारा आज शाहाबाद के आइंस्टीन चिल्ड्रेन एकेडमी में निपुण भारत...
Hardoi News: उत्तर प्रदेशीय जूनियर हाई स्कूल (पूर्व माध्यमिक) शिक्षक संघ द्वारा आज शाहाबाद के आइंस्टीन चिल्ड्रेन एकेडमी में निपुण भारत मिशन संगोष्ठी, सेवानिवृत्त शिक्षक सम्मान समारोह एवं ब्लाक अधिवेशन 2025 का आयोजन किया गया।कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष हरदोई प्रेमावती पीके वर्मा ने माँ शारदे के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर और दीप प्रज्ज्वलन के साथ किया।
इस अवसर पर प्रेमावती ने सेवानिवृत्त शिक्षकों को रामचरित मानस की प्रति और अंगवस्त्र भेंटकर उनके राष्ट्रनिर्माण में महत्वपूर्ण योगदान के लिए आभार व्यक्त किया। संगोष्ठी को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा, "शिक्षक केवल ज्ञान देने वाले नहीं, बल्कि समाज को सकारात्मक दिशा प्रदान करने वाले पथ प्रदर्शक हैं।
एक शिक्षक कभी सेवा निवृत्त नहीं होता, क्योंकि वह जीवन पर्यंत शिक्षा का प्रकाश फैलाता रहता है।" उन्होंने अपने शिक्षक के रूप में समाज सेवा के सौभाग्य को भी गर्व के साथ याद किया।कार्यक्रम में प्रांतीय अध्यक्ष योगेश त्यागी, शिक्षक संघ संरक्षक प्रेम सागर द्विवेदी, जिलाध्यक्ष सुनीता त्यागी, उपाध्यक्ष धीरज अस्थाना, कोषाध्यक्ष उदय शंकर मिश्र, ब्लाक अध्यक्ष धीरज मिश्रा सहित सेवानिवृत्त शिक्षक, शाहाबाद ब्लाक इकाई के पदाधिकारी, शिक्षक-शिक्षिकाएं और क्षेत्रवासी उपस्थित रहे।
What's Your Reaction?









