Hardoi News: राष्ट्रीय सेवा योजना के शिविर का आयोजन। 

डॉ कौशलेंद्र विक्रम सिंह (Dr Kaushalendra Vikram Singh) ने कहा कि राष्ट्रीय सेवा योजना (National Service Scheme) व्यक्तित्व के समुचित विकास के साथ- साथ विद्यार्थियों को सामाजिक सरोकारों....

Feb 24, 2025 - 20:45
39 Views
Hardoi News: राष्ट्रीय सेवा योजना के शिविर का आयोजन। 

रिपोर्ट- अम्बरीष कुमार सक्सेना

Hardoi News: राजकीय महाविद्यालय पिहानी हरदोई में राष्ट्रीय सेवा योजना के द्वारा गोद लिए गांव संतरहा में राष्ट्रीय सेवा योजना के विशेष शिविर के उद्घाटन समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. सुरेश कुमार ने कहा कि राष्ट्रीय सेवा योजना के माध्यम से हमारे छात्रों को समाज सेवा के प्रति प्रेरित किया जाता है और उन्हें समाज के विभिन्न पहलुओं के बारे में जानकारी प्रदान की जाती है।

इस अवसर पर चीफ प्रॉक्टर डॉ कौशलेंद्र विक्रम सिंह ने कहा कि राष्ट्रीय सेवा योजना व्यक्तित्व के समुचित विकास के साथ- साथ विद्यार्थियों को सामाजिक सरोकारों से जोड़ने का एक बेहतरीन मंच हैं। उद्घाटन के पश्चात कार्यक्रम अधिकारी डॉ लक्ष्मी नारायण ने स्वयंसेवकों की टोली का गठन किया। तथा उन्हें अगले सात दिन तक गांव में किए जाने वाले रचनात्मक कार्यों को बताया। एन एस एस के लक्ष्य गीत का गायन किया गया। साथ ही साथ छात्र और छात्राओं को एन एस एस के आदर्श वाक्य से परिचित कराया गया तथा एन एस एस के लक्ष्यों एवं उद्देश्यों के विषय में भी बताया गया। स्वयंसेवकों ने कार्यक्रम अधिकारी के  डॉ दयाल शरण  के निर्देशन में गांव का भ्रमण किया। 

Also Read- Hardoi News: जिलाधिकारी ने निर्माण कार्य की ख़राब श्रेणी को लेकर सीएनडीएस के एई को लगाई कड़ी फटकार।

प्रथम दिवस के प्रथम सत्र में एन एस एस के स्वयंसेवकों और स्वयंसेविकाओं द्वारा सामुदायिक भवन की साफ- सफाई का कार्य किया गया इसके  साथ ही साथ एन एस एस क्लैप भी बताई गई । इसके उपरान्त मध्यान्ह भोजन का वितरण किया गया । तदुपरांत द्वितीय सत्र में डॉ० मुख्य वक्त डॉ दयाल शरण ने पर्यावरण जागरूकता विषय पर अपना महत्वपूर्ण व्याख्यान प्रस्तुत किया जिसमें उन्होंने पर्यावरण का अर्थ, पर्यावरण को हानि पहुंचाने वाले कारकों, पर्यावरण प्रदूषण को रोकने के लिए उपायों पर चर्चा की। 

इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि डॉ सुरेंद कुमार, मती कीर्ति आनंद, डॉ माला पाठक कार्यालय प्रभारी मनोज मिश्र, रजनीश बाजपेई, रामजी एवं कर्मचारी, व छात्र और छात्राएं उपस्थित रहे।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow