Lucknow: आधुनिक संपर्क सुविधाओं से सशक्त होगा प्रयागराज: आवागमन की नही रहेगी कोई समस्या- केशव प्रसाद मौर्य

उत्तर प्रदेश के  उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य  ने बुधवार को प्रयागराज में रिंग रोड पर निर्माणाधीन ओवरब्रिज तथा गंगा नदी पर बन रहे पुल का स्थलीय

Jan 8, 2026 - 14:30
38 Views
Lucknow: आधुनिक संपर्क सुविधाओं से सशक्त होगा प्रयागराज: आवागमन की नही रहेगी कोई समस्या- केशव प्रसाद मौर्य
आधुनिक संपर्क सुविधाओं से सशक्त होगा प्रयागराज: आवागमन की नही रहेगी कोई समस्या- केशव प्रसाद मौर्य
  • उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने प्रयागराज में निर्माणाधीन सेतु परियोजनाओं का किया निरीक्षण
  • रिंग रोड ओवरब्रिज एवं गंगा सेतु कार्यों की गुणवत्ता व समयबद्धता पर दिया विशेष जोर

लखनऊ: उत्तर प्रदेश के  उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने बुधवार को प्रयागराज में रिंग रोड पर निर्माणाधीन ओवरब्रिज तथा गंगा नदी पर बन रहे पुल का स्थलीय निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने कार्य की प्रगति, गुणवत्ता एवं सुरक्षा मानकों का गहन अवलोकन किया।

 उप मुख्यमंत्री  ने संबंधित अधिकारियों एवं कार्यदायी संस्थाओं को स्पष्ट निर्देश देते हुए कहा कि सभी निर्माण कार्य उच्च गुणवत्ता मानकों के अनुरूप एवं निर्धारित समय-सीमा के भीतर पूर्ण किए जाएं। उन्होंने यह भी निर्देश दिया कि निर्माण के दौरान आमजन को किसी प्रकार की असुविधा न हो तथा यातायात व्यवस्था सुचारू बनाए रखने के लिए आवश्यक कदम उठाए जाएं।

उन्होंने कहा कि रिंग रोड ओवरब्रिज एवं गंगा सेतु के पूर्ण होने से प्रयागराज शहर की यातायात व्यवस्था सुदृढ़ होगी, जाम की समस्या से राहत मिलेगी तथा क्षेत्र के आर्थिक व सामाजिक विकास को नई गति प्राप्त होगी।
निरीक्षण के दौरान संबंधित विभागों के वरिष्ठ अधिकारी एवं परियोजना से जुड़े अभियंता उपस्थित रहे।

Also Read- Lucknow: योगी सरकार का ट्रैफिक अवेयरनेस मंत्र हिट, पिछले वर्ष की तुलना में लगभग 4 लाख कम हुए चालान।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow