Hardoi News: समाजसेविका द्वारा अग्नि पीड़ितों को बांटी गई राहत सामग्री, पीड़ितों के चेहरे पर आई मुस्कान।
अग्नि पीड़ितों की परेशानी को देखकर फर्रुखाबाद जनपद में सेवा दे रहे हैं ।अपर जिला जज दीपेंद्र सिंह की पत्नी समाज सेविका शालिनी सिंह द्वारा...
रिपोर्ट- अभिषेक त्रिवेदी अरवल
Hardoi News: चतरखा बरनई /हरपालपुर। थाना क्षेत्र के गांव में कुछ दिन पूर्व पांच घरों में भीषण आग लग गई थी जिससे सब कुछ जलकर राख हो गया था। अग्नि पीड़ितों की परेशानी को देखकर फर्रुखाबाद जनपद में सेवा दे रहे हैं ।अपर जिला जज दीपेंद्र सिंह की पत्नी समाज सेविका शालिनी सिंह द्वारा पीड़ित परिवारों को खाद्य सामग्री एवं कंबल इत्यादि दैनिक उपयोग में आने वाली वस्तुओं का वितरण किया गया।
Also Read- Hardoi News: सीमेंट लदी ट्रैक्टर ट्राली ने बाइक में मारी टक्कर, महिला की मौत।
दैनिक उपयोग की वस्तुओं को पाकर पीड़ित परिवार गदगद हो उठे और उन्होंने समाजसेविका को ढेरों दुआएं दी। शालिनी सिंह द्वारा पीड़ितों को भरोसा दिलाया गया कि आगे भविष्य में भी पीड़ितों की जरूरत का सामान उनके द्वारा पीड़ित लोगों को उपलब्ध कराया जाएगा।
What's Your Reaction?











