जिलाधिकारी की अध्यक्षता में हुई कांवड़ यात्रा, नाग पंचमी, रक्षाबंधन एवं जन्माष्टमी की तैयारियों की समीक्षा बैठक

जिलाधिकारी अनुनय झा की अध्यक्षता में स्वामी विवेकानंद सभागार में कांवड़ यात्रा, नाग पंचमी, रक्षाबंधन एवं जन्माष्टमी

Jul 9, 2026 - 19:53
 0  5
जिलाधिकारी की अध्यक्षता में हुई कांवड़ यात्रा, नाग पंचमी, रक्षाबंधन एवं जन्माष्टमी की तैयारियों की समीक्षा बैठक
जिलाधिकारी की अध्यक्षता में हुई कांवड़ यात्रा, नाग पंचमी, रक्षाबंधन एवं जन्माष्टमी की तैयारियों की समीक्षा बैठक

Hardoi: जिलाधिकारी अनुनय झा की अध्यक्षता में स्वामी विवेकानंद सभागार में कांवड़ यात्रा, नाग पंचमी, रक्षाबंधन एवं जन्माष्टमी पर्वों  की तैयारी बैठक सम्पन्न हुई। बैठक में जिलाधिकारी ने संबंधित विभागों के अधिकारियों को निर्देशित किया कि सभी पर्वों शांतिपूर्ण, सुरक्षित एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में सम्पन्न कराने के उद्देश्य के दृष्टिगत आवश्यक तैयारियां समय से पूर्ण कर ली जाएं। कांवड़ यात्रा मार्गों का निरीक्षण कर सड़क मरम्मत, साफ-सफाई, प्रकाश व्यवस्था, पेयजल, शौचालय, चिकित्सा सुविधा तथा बैरिकेडिंग की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। संवेदनशील स्थलों पर पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती तथा यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने के निर्देश दिए गए।

उन्होंने विद्युत विभाग को विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित करने, नगर निकायों को विशेष स्वच्छता अभियान चलाने तथा स्वास्थ्य विभाग को एम्बुलेंस एवं चिकित्सा टीमों को सतर्क रखने के निर्देश दिए। खाद्य सुरक्षा विभाग को खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता की नियमित जांच करने तथा मिलावटी खाद्य सामग्री के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई करने को कहा गया। जिलाधिकारी ने कहा कि सभी अधिकारी आपसी समन्वय के साथ कार्य करें तथा किसी भी प्रकार की अफवाह पर तत्काल प्रभावी कार्रवाई करते हुए कानून-व्यवस्था बनाए रखें। शांति समिति के सदस्यों, धर्मगुरुओं एवं जनप्रतिनिधियों के सहयोग से आपसी सौहार्द और भाईचारे का वातावरण बनाए रखने के निर्देश भी दिए गए। उन्होंने कहा कि घाटों पर लाइट की व्यवस्था पर विशेष ध्यान दिया जाए। तथा डीजे में किसी भड़कव गाने, पोस्टर आदि का प्रदर्शन नहीं किया जायेगा और अवारा पशुओं भीड़ देखकर भड़क सकते है इसलिए अवारा पशु रोड पर नहीं दिखने चाहिए। उन्होंने कहा कि सभी मन्दिरों पर खोया पाया केंद्र और पूलिस कंट्रोल रूम भी स्थापित करने के निर्देश दिए।

पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार मीणा ने कहा कि श्रवण मास पर्वों के दौरान सुरक्षा व्यवस्था के व्यापक प्रबंध किए जाएंगे। प्रमुख मंदिरों, धार्मिक स्थलों एवं भीड़-भाड़ वाले स्थानों पर अतिरिक्त पुलिस बल तैनात रहेगा तथा यातायात व्यवस्था को सुचारु रखने के लिए आवश्यक डायवर्जन एवं सुरक्षा उपाय लागू किए जाएंगे। तथा डीजे की लंबाई 12 फिट से अधिक नहीं होना चाहिए। एवं सीसीटीवी कैमरा से भीड़ की निगरानी की जाएगी। इस अवसर पर  मुख्य विकास अधिकारी नेहा व्याडवाल,अपर जिलाधिकारी राजस्व दीपाली भार्गव, अपर जिलाधिकारी न्यायिक प्रफुल्ल कुमार त्रिपाठी, सीएमओ भावनाथ पाण्डे,अपर पुलिस अधीक्षक, समस्त उप जिलाधिकारी, समस्त क्षेत्राधिकारी, नगर निकायों के अधिकारी, लोक निर्माण विभाग, विद्युत, स्वास्थ्य, परिवहन, खाद्य सुरक्षा, तथा अन्य संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

Also Read- Special Story: विकास के नए कीर्तिमान रच रहा उत्तर प्रदेश- सीएम योगी ने यूपी को 3 महीने में दी 62 हजार करोड़ से अधिक की 5,551 परियोजनाओं की सौगात

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

INA News_Admin आई.एन. ए. न्यूज़ (INA NEWS) initiate news agency भारत में सबसे तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार एजेंसी है, 2017 से एक बड़ा सफर तय करके आज आप सभी के बीच एक पहचान बना सकी है| हमारा प्रयास यही है कि अपने पाठक तक सच और सही जानकारी पहुंचाएं जिसमें सही और समय का ख़ास महत्व है।