Sambhal : सम्भल में जमीन कब्जे का बड़ा खेल बेनकाब! सपा विधायक के बेटे पर मॉल और प्लॉटिंग के आरोप, प्रशासन की जांच तेज
शुरुआती जांच में यह सामने आया है कि गाटा संख्या 35 की बंजर भूमि को निजी जमीन में शामिल कर उस पर निर्माण और प्लॉटिंग की गई है। इतना ही नहीं, आरोप यह भी है कि अनुसूचित जाति के लोगों पर दबाव बना
Report : उवैस दानिश, सम्भल
सम्भल में एक और कथित जमीन कब्जे का मामला सामने आने से हड़कंप मच गया है। मुरादाबाद रोड स्थित विवादित जमीन पर तहसील प्रशासन की टीम ने मौके पर पहुंचकर पैमाइश शुरू कर दी है। इस पूरे मामले में सपा विधायक इकबाल महमूद के पुत्र फैज अहमद पर सरकारी, बंजर और दलितों की जमीन पर कब्जा कर मॉल निर्माण और प्लॉटिंग कराने के गंभीर आरोप लगे हैं।
तहसीलदार धीरेंद्र कुमार सिंह के मुताबिक, इस मामले की शिकायत फरवरी में जिलाधिकारी से की गई थी, लेकिन SIR कार्य की व्यस्तता के चलते जांच शुरू नहीं हो सकी थी। अब राजस्व और चकबंदी विभाग की संयुक्त टीम जांच में जुट गई है। शुरुआती जांच में यह सामने आया है कि गाटा संख्या 35 की बंजर भूमि को निजी जमीन में शामिल कर उस पर निर्माण और प्लॉटिंग की गई है। इतना ही नहीं, आरोप यह भी है कि अनुसूचित जाति के लोगों पर दबाव बनाकर उनकी जमीन के बैनामे कराए गए।
टीम ने मौके पर पहुंचकर जमीन की सीमाएं चिन्हित कीं और आरोपी पक्ष से लिखित जवाब मांगा है। फिलहाल पैमाइश की कार्रवाई जारी है। तहसीलदार ने साफ किया है कि नहर की जमीन का मामला अलग है, लेकिन मॉल के सामने की बंजर भूमि को कब्जे में लेने की शिकायत गंभीर है। उन्होंने कहा कि संबंधित पक्ष का जवाब मिलने के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी। स्थानीय स्तर पर इस मामले में प्रभावशाली लोगों और जनप्रतिनिधियों की संलिप्तता की भी चर्चा है। प्रशासन ने संकेत दिए हैं कि यदि जांच में आरोप सही पाए गए तो सख्त कार्रवाई की जाएगी। अब सभी की नजर इस हाई-प्रोफाइल मामले की जांच रिपोर्ट पर टिकी है, जो आने वाले दिनों में बड़े खुलासे कर सकती है।
Also Click : Ballia : बलिया के निजी अस्पताल में ऑपरेशन के दौरान महिला की मौत, परिजनों का हंगामा और पुलिस का बल प्रयोग
What's Your Reaction?









