Deoband: जामिया तिब्बिया देवबन्द में सर सय्यद अहमद खान का जन्मदिन धूमधाम से मनाया। 

जामिया तिब्बिया मेडिकल काॅलेज देवबन्द में सर सय्यद अहमद के जन्मदिन को समस्त स्टाफ एवं विधार्थीयों ने पूरे उत्साह के साथ मनाया। इस अवसर पर काॅलेज के डायरेक्टर डा0 अनवर

Oct 17, 2025 - 19:50
29 Views
Deoband: जामिया तिब्बिया देवबन्द में सर सय्यद अहमद खान का जन्मदिन धूमधाम से मनाया। 
जामिया तिब्बिया देवबन्द में सर सय्यद अहमद खान का जन्मदिन धूमधाम से मनाया। 

देवबंद: जामिया तिब्बिया मेडिकल काॅलेज देवबन्द में सर सय्यद अहमद के जन्मदिन को समस्त स्टाफ एवं विधार्थीयों ने पूरे उत्साह के साथ मनाया। इस अवसर पर काॅलेज के डायरेक्टर डा0 अनवर सईद ने कैक काटकर जन्मदिन पर अपने हर्ष का इजहार किया।  उन्होने अपने संबोधन में कहा कि सय्यद अहमद ना केवल एक महान दार्शनिक, विद्वान थे अपितु शिक्षा के एक महान्तम प्रचारक भी थे। आधुनिक भारत में शिक्षा के प्रचार प्रसार में उनका योगदान अदभुत एवं अवस्मिरणिये है। जिसका सबूत अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय के रूप में पिछली एक शताबदी से पुरे विश्व में अपनी रोशनी बखेर रहा है। 

शिक्षा हर क़ोम ओर हर राष्ट्र को उन्नती के रास्ते पर ले जाती है। सर सय्यद अहमद राष्ट्रीय एकता के भी प्रबल समर्थक थे। उनका कहना था कि हिन्दुस्तान एक खूबसूरत दुल्हन है और हिन्दु ओर मुसलमान इसकी दो आंखे है। इस अवसर पर काॅलेज के समस्त अलीग ने  तराना गाते हुए अपनी खुशी का इज़हार किया। उत्सव में कॉलेज के प्राचार्य  डा0 अनीस अहमद अस्पताल चिकित्सा अधीक्षक डा0 अहतेशामउल हक, डा0 निक्हत सज्जाद, डा0 इशरत अली, डा0 उज़ैर अहमद, डा0 शाहना परवीन, डा0 गुलफिशा, डा0 गुलफशा फातमा, डा0 अफीफा नाज़, डा0 मेहक राव, डा0 इकरा हाशमी, डा0 इस्मत, डा0 कुदसिया ज़ैहरा, डा0 मो0 आसिफ, डा0 मो0 आज़म, डा0 परवेज़ अहमद, डा0 आसिफ, डा0 हसीबुर्र हमान आदी मोजूद रहे।

Also Read- Ayodhya : अयोध्या दीपोत्सव 2025 - रामायण काल की झलक दिखाएगा पुष्पक विमान

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow