Hardoi News: औद्योगिक संस्थानों में आग लगने की घटनाओं से बचने के उपाय बताये - मंगला प्रसाद सिंह 

जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह की अध्यक्षता में उद्योग बंधु की बैठक हुई। बैठक में राजा नरपत सिंह स्मारक समिति द्वारा मुख्यमंत्री के हालिया दौरे के सफल ....

Apr 30, 2025 - 17:13
34 Views
Hardoi News: औद्योगिक संस्थानों में आग लगने की घटनाओं से बचने के उपाय बताये - मंगला प्रसाद सिंह 

Hardoi News: विवेकानंद सभागार में जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह की अध्यक्षता में उद्योग बंधु की बैठक हुई। बैठक में राजा नरपत सिंह स्मारक समिति द्वारा मुख्यमंत्री के हालिया दौरे के सफल आयोजन हेतु जिलाधिकारी व अन्य सम्बंधित अधिकारियों को सम्मानित किया गया। बैठक में विभिन्न विभागों द्वारा प्रस्तुतीकरण दिया गया। अग्निशमन विभाग द्वारा औद्योगिक संस्थानों में आग लगने की घटनाओं से बचने के उपाय बताये गए। जिला उद्यान अधिकारी द्वारा उद्यान विभाग द्वारा संचालित योजनाओं की जानकारी दी गयी।

Also Read- Hardoi News: आतंकवाद के मुद्दे पर देश एकजुट,पाकिस्तान को मिले मुंहतोड़ जवाब- डॉ एसपी खान

पर्यटन विभाग के अधिकारियों द्वारा लखनऊ से वर्चुअल माध्यम से पर्यटन नीति के सम्बन्ध में बताया गया। जिलाधिकारी ने कहा कि औद्योगिक क्षेत्र बिजली की पर्याप्त आपूर्ति सुनिश्चित की जाये। संडीला औद्योगिक क्षेत्र में नाली निर्माण कराया जाये। सूखेता नाला पर रपटा पुल को उच्चीकृत करने का कार्य किया जाये। पिहानी रोड पर रेलवे ओवरब्रिज पर प्रकाश व्यवस्था को दुरुस्त कराया जाये। इस अवसर पर उपायुक्त उद्योग हर्ष प्रताप सिंह, समस्त सम्बंधित अधिकारी व उद्योग प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow