Hardoi News: गायत्री यज्ञ के साथ संपन्न हुआ मां संतोषी की नव-स्थापित प्रतिमा का प्राण प्रतिष्ठा समारोह। 

गायत्री प्रज्ञापीठ पिहानी  में मां संतोषी की मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा हवन, पूजन, भंडारे के साथ  हुई। मुख्य अतिथि देवराज नगर सेवानिवृत्ति डीजीपी...

By INA News Desk
May 24, 2025 - 15:26
41 Views
Hardoi News: गायत्री यज्ञ के साथ संपन्न हुआ मां संतोषी की नव-स्थापित प्रतिमा का प्राण प्रतिष्ठा समारोह। 

पिहानी (हरदोई) गायत्री प्रज्ञापीठ पिहानी  में मां संतोषी की मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा हवन, पूजन, भंडारे के साथ  हुई। मुख्य अतिथि देवराज नगर सेवानिवृत्ति डीजीपी उत्तर प्रदेश में दीप प्रज्वलित करके कार्यक्रम का शुभारंभ किया। मुख्य यजमान दम्पत्ति रेनू टंडन व प्रमोद स्वरूप टंडन ने पूजन किया। 

गायत्री प्रज्ञा पीठ के प्रमुख ट्रस्टी  अतुल कपूर ने कार्यक्रम का संचालन किया। मृदुल कपूर, निखिल गुप्ता व बाल आचार्य अभिजीत ने यज्ञ का संचालन किया।   मां संतोषी के जयकारों से मंदिर परिसर भक्तिमय हो गया । मुख्य अतिथि देवराज नागर को गायत्री मंत्र अंकित अंग वस्त्र भेंट कर सम्मानित किया गया व गायत्री परिवार ट्रस्ट की ओर से प्रबंध ट्रस्टी अतुल कपूर ने स्मृति चिन्ह भेंट किया।

 शुक्रवार को प्राण प्रतिष्ठा से पहले 10 विधि स्नान विधि से प्रतिमा का शुद्धिकरण किया गया।  श्रद्धालुओं ने अपनी श्रद्धा के सहारे प्राण आवाहन के मंत्रों के साथ मां संतोषी की मूर्ति को पूजन पूर्वक प्राणवान किया। श्रृंगार के बाद षोडशोपचार विधि से पूजन संपन्न हुआ। 

गायत्री मंदिर परिसर में संचालित मां संतोषी के प्राण प्रतिष्ठा अनुष्ठान के क्रम में  प्राण प्रतिष्ठा  के दौरान लगातार वैदिक मंत्र गूंजते रहे। पहले गणपति भगवान की पूजा हुई।  विधिविधान पूर्वक मां संतोषी की स्थापना की गई। मुख्य अतिथि देवराज नागर ने याजक मूर्ति का अनावरण किया तो मंदिर परिसर में मां संतोषी की जय-जयकार के स्वर गूंज उठे।

पिहानी पब्लिक स्कूल की छोटी सी बच्ची रैना ने सरस्वती वंदना पर भाव नृत्य प्रस्तुत किया। प्रगति सिंह ने 'मैं तो आरती उतारू रे, संतोषी माता की' भाव नृत्य प्रस्तुत किया। 

Also Read- Cricket News: क्रिकेटर युवराज सिंह के पिता योगराज सिंह का बयान, ऋषभ पंत की कमियों को 5 मिनट में ठीक कर दूंगा, मचा बवाल।
 
मुख्य अतिथि देवराज नागर ने गायत्री यज्ञ में पूर्णाहुति प्रदान की। इस मौके पर पुलिस क्षेत्राधिकारी संतोष सिंह एवं पिहानी के इंस्पेक्टर विद्यासागर पाल भी मौजूद रहे। गायत्री परिवार के ओम प्रकाश शर्मा मझिया ,नरवीर अमिरता, सीताराम,  विवेक, कुमार,हर्षित , व्यवस्थापक देवेंद्र मिश्रा दीवाना, आदि ने व्यवस्थाएं संभाली।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

Advertisement
Advertisement