देवस्थान पर दबंगों ने किया कब्जा, सावन के महीने में नहीं करने दे रहे पूजा पाठ, पुलिस की भूमिका संदिग्ध।

Hardoi News: बैरिस्टर सिंह ने बताया कि गांव के ही सुधीर सिंह उर्फ टीपू हुआ गजेंद्र सिंह पुत्र स्वर्गीय गंगा सिंह द्वारा चबूतरे पर अवैध रूप से कब्जा करने के साथ-साथ ...

Jul 17, 2025 - 18:56
 0  104
देवस्थान पर दबंगों ने किया कब्जा, सावन के महीने में नहीं करने दे रहे पूजा पाठ, पुलिस की भूमिका संदिग्ध।
देवस्थान पर दबंगों ने किया कब्जा, सावन के महीने में नहीं करने दे रहे पूजा पाठ, पुलिस की भूमिका संदिग्ध।

रिपोर्ट- अभिषेक त्रिवेदी अरवल

कठेठा/हरपालपुर। सावन के महीने में जहां भगवान शंकर की पूजा भक्तों द्वारा दूर-दूर के मंदिरों में जाकर की जा रही है, वही घर के बाहर बने भगवान शंकर के देवस्थान के चबूतरे पर दबंगों द्वारा अवैध कब्जा तो किया ही जा रहा है साथ ही पूजा करने में विघ्न भी डाली जा रही है, जिसकी सूचना पुलिस को देने पर पुलिस द्वारा दबंग को मौन स्वीकृति प्रदान की जा रही है। प्राप्त जानकारी के अनुसार बैरिस्टर सिंह पुत्र स्वर्गीय नवाब सिंह निवासी ग्राम कठेठा थाना हरपालपुर के पिता द्वारा सन 1965 में अपने घर के सामने शंकर जी का कच्चा चबूतरा बनाया गया था, जिस पर बैरिस्टर सिंह द्वारा लगातार पूजा पाठ किया जा रहा था।

बैरिस्टर सिंह ने बताया कि गांव के ही सुधीर सिंह उर्फ टीपू हुआ गजेंद्र सिंह पुत्र स्वर्गीय गंगा सिंह द्वारा चबूतरे पर अवैध रूप से कब्जा करने के साथ-साथ देवस्थान पर इनके द्वारा जानवर भी बंदे जा रहे हैं, जिससे देवस्थान के आसपास गंदगी का साम्राज्य है। बैरिस्टर सिंह ने बताया कि पास ही चक रोड पर बेरी के पेड़ खड़े हैं, जिनकी बैरिस्टर द्वारा टहनी काटने पर आज सुबह दबंगों द्वारा गाली गलौज की गई। गालियां देने से मना करने पर दबंग मारपीट पर उतारू हो गए और जान से मारने की धमकी देकर चले गए।

बैरिस्टर सिंह ने बताया कि घटना के संबंध में हरपालपुर पुलिस को प्रार्थना पत्र देकर अवगत कराया गया परंतु कोई कार्यवाही न होने से दबंगों के हौसले बुलंद है। बैरिस्टर सिंह ने बताया कि जब वह थाने से प्रार्थना पत्र देकर वापस आ रहे थे तो रास्ते में दबंगों द्वारा उनको घेरने का प्रयास किया गया, लेकिन वह किसी प्रकार बचकर घर सकुशल पहुंच गए‌। अब देखना यह है कि जीरो टॉलरेंस की नीति पर चलने वाली भाजपा सरकार और जिले के तेजतर्रार पुलिस कप्तान नीरज जादौन की पुलिस द्वारा दबंग पर क्या कार्रवाई की जाती है।

Also Read- जिलाधिकारी की अध्यक्षता में इंडियन मेडिकल एसोसिएशन की बैठक, चिकित्सा प्रतिष्ठानों में सुरक्षा मानकों पर जोर।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

INA News_Admin आई.एन. ए. न्यूज़ (INA NEWS) initiate news agency भारत में सबसे तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार एजेंसी है, 2017 से एक बड़ा सफर तय करके आज आप सभी के बीच एक पहचान बना सकी है| हमारा प्रयास यही है कि अपने पाठक तक सच और सही जानकारी पहुंचाएं जिसमें सही और समय का ख़ास महत्व है।