Viral News: गांव के बच्चों ने दिखाया गजब का टैलेंट, देखने बालों के उड़ गए होश।

दरअसल वायरल हो रहे वीडियो में देखा गया है कि एक खाली कच्ची सड़क पर एक लड़का बिल्कुल सीधे लेटा हुआ है। वहीं एक दूसरा लड़का साइकिल...

By INA News Desk
Mar 16, 2025 - 00:07
175 Views
Viral News: गांव के बच्चों ने दिखाया गजब का टैलेंट, देखने बालों के उड़ गए होश।

सोशल मीडिया पर एक वीडियो इस वक्त खूब वायरल हो रहा है। जिसमें एक लड़का सड़क पर लेटा है तो वही उसके दो दोस्त साइकिल से ऐसा टैलेंट दिखाते हैं जिसे देखने के बाद हर कोई हैरान और परेशान हो जाता है।

  • दोस्त ने दोस्त पर दिखाया कॉन्फिडेंस

सोशल मीडिया एक ऐसा प्लेटफॉर्म हो गया है जहां हर कोई फेमस होने के लिए तरह-तरह के वीडियो को बनाकर उस पर अपलोड करने का काम करते हैं। जिससे उनके फॉलोअर्स बड़े और लोग उनको खूब पसंद करें। वही सोशल मीडिया पर वीडियो इस वक्त खूब वायरल हो रहा है जिसमें एक दोस्त अपने दो दोस्तों पर ऐसा कॉन्फिडेंस करता है जिसे देखने के बाद हर कोई हैरान परेशान हो जाता है। दरअसल वायरल हो रहे वीडियो में देखा गया है कि एक खाली कच्ची सड़क पर एक लड़का बिल्कुल सीधे लेटा हुआ है। वहीं एक दूसरा लड़का साइकिल चलाते हुए आता है और उसके पैरे के पास से साइकिल के आगे वाले पहिए को निकालता है और मोड़ने लगता है। अब साइकिल का एक पहिया उस लड़के के शरीर के दूसरी तरफ और दूसरा पहिया दूसरी तरफ है। लड़का लेटा हुआ है और उसका दोस्त उसे बिना चोट पहुंचाए साइकिल को वहां से मोड़ लेता है। इसके बाद उसका दूसरा दोस्त भी उसी तरह से साइकिल को चलाता है। वही वीडियो सोशल मीडिया पर खूब धमाल मचा रहा है।

Also Read- Viral News: बुढ़ापे में ताऊ को छाया जवानी का खुमार, डांसर के साथ खूब किया डांस जमकर उड़ाए पैसे।

  • वायरल वीडियो पर लोगों ने किये कमेंट

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा वीडियो लोगों को खूब पसंद आ रहा है। इस वीडियो को @Dank_jetha नाम से X एक प्लेटफार्म पर अपलोड किया गया है। इस वीडियो के कैप्शन में लिखा गया है 'इसलिए मेल फ्रेंडशिप लंबी चलती है।' इस वीडियो को अभी तक 1.6 मिलियन से ज्यादा लोग देख चुके हैं जबकि इस वीडियो को हजारों लोगों ने लाइक किए हैं तो वहीं कई यूजर इस पर कमेंट करते हुए दिखाई दिए हैं। एक यूजर ने वीडियो पर कमेंट करते हुए लिखा ट्रस्ट है ये तो। दूसरे यूजर ने लिखा भाईचारा ऑन टॉप भाई। तीसरे यूजर ने लिखा लंबी का पता नहीं, जिंदगी भर जरूर रहती है। चौथे यूजर ने लिखा इतना भरोसा किसी पर नहीं करते। पांचवे यूजर ने लिखा फीमेल फ्रेंडशिप भी लंबी चलती है मगर कुछ कुछ की ही। वही ऐसे कई यूजर है जो इमोजी का इस्तेमाल कर वीडियो पर लाइक कर रहे हैं।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

Advertisement
Advertisement