Hardoi: ऑपरेशन स्माइल के तहत गुमशुदा पांच साल की बच्ची को परिजनों को सौंपा। 

हरदोई के पिहानी थाना पुलिस ने ऑपरेशन स्माइल के तहत गुमशुदा पांच साल की बच्ची को सकुशल बरामद कर परिजनों को सौंप दिया। पिता ने थाने पर सूचना दी थी कि उनकी पांच साल की बेटी

By INA News Desk
Oct 25, 2025 - 15:37
198 Views
Hardoi: ऑपरेशन स्माइल के तहत गुमशुदा पांच साल की बच्ची को परिजनों को सौंपा। 
ऑपरेशन स्माइल के तहत गुमशुदा पांच साल की बच्ची को परिजनों को सौंपा। 

हरदोई के पिहानी थाना पुलिस ने ऑपरेशन स्माइल के तहत गुमशुदा पांच साल की बच्ची को सकुशल बरामद कर परिजनों को सौंप दिया। पिता ने थाने पर सूचना दी थी कि उनकी पांच साल की बेटी कस्बा पिहानी बाजार से कहीं चली गई। काफी खोजबीन के बाद भी पता नहीं चला। पुलिस अधीक्षक ने बच्ची की तलाश के लिए पुलिस टीम गठित की। पिहानी पुलिस ने स्थानीय लोगों और सोशल मीडिया के जरिए व्यापक खोज की। बच्ची को सकुशल बरामद कर कानूनी कार्रवाई पूरी होने के बाद परिजनों को सौंप दिया गया। परिजनों ने पुलिस टीम को धन्यवाद दिया। पुलिस टीम में मुख्य उप निरीक्षक दीक्षा यादव, कांस्टेबल प्रफुल्ल यादव और कांस्टेबल जगत पाल शामिल थे।

Also Read- Hardoi: जिलाधिकारी अनुनय झा ने जन सुनवाई में सुनीं 73 शिकायतें, त्वरित और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के दिए निर्देश।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow