यूपी विधान परिषद स्नातक-शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र: निर्वाचक नामावली का आलेख्य प्रकाशन, दावे-आपत्तियां 16 दिसंबर तक आमंत्रित। 

उत्तर प्रदेश विधान परिषद के खंड स्नातक एवं खंड शिक्षक निर्वाचन क्षेत्रों की निर्वाचक नामावलियों का विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण

By INA News Desk
Dec 4, 2025 - 21:07
48 Views
यूपी विधान परिषद स्नातक-शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र: निर्वाचक नामावली का आलेख्य प्रकाशन, दावे-आपत्तियां 16 दिसंबर तक आमंत्रित। 
यूपी विधान परिषद स्नातक-शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र: निर्वाचक नामावली का आलेख्य प्रकाशन, दावे-आपत्तियां 16 दिसंबर तक आमंत्रित। 

लखनऊ। उत्तर प्रदेश विधान परिषद के खंड स्नातक एवं खंड शिक्षक निर्वाचन क्षेत्रों की निर्वाचक नामावलियों का विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्य पूरा हो गया है। मुख्य निर्वाचन अधिकारी श्री नवदीप रिणवा ने बताया कि अर्हता तिथि 01 नवम्बर, 2025 के आधार पर कुल 11 निर्वाचन क्षेत्रों की निर्वाचक नामावलियों का आलेख्य प्रकाशन दिनांक 02 दिसम्बर, 2025 को कर दिया गया है।ये निर्वाचन क्षेत्र निम्नलिखित हैं:खंड स्नातक (05 क्षेत्र):

  • लखनऊ

  • वाराणसी

  • आगरा

  • मेरठ

  • इलाहाबाद-झांसी

खंड शिक्षक (06 क्षेत्र):

  • लखनऊ

  • वाराणसी

  • आगरा

  • मेरठ

  • बरेली-मुरादाबाद

  • गोरखपुर-फैजाबाद

श्री रिणवा ने बताया कि निर्वाचक नामावली में नाम जुड़वाने, आपत्ति दर्ज करने या संशोधन कराने के लिए अब निम्न तिथियां निर्धारित की गई हैं:

  • दावे एवं आपत्तियां दाखिल करने की अवधि: 02 दिसम्बर, 2025 से 16 दिसम्बर, 2025 तक

  • स्नातक निर्वाचन क्षेत्र में नाम शामिल कराने हेतु प्ररूप: 18

  • शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र में नाम शामिल कराने हेतु प्ररूप: 19

  • किसी नाम पर आपत्ति हेतु प्ररूप: 7

  • संशोधन हेतु प्ररूप: 8

सभी प्राप्त दावे एवं आपत्तियों का निस्तारण 30 दिसम्बर, 2025 तक पूरा कर लिया जाएगा तथा निर्वाचक नामावलियों का अंतिम प्रकाशन 06 जनवरी, 2026 को किया जाएगा।मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने सभी पात्र स्नातकों एवं शिक्षकों से अपील की है कि वे निर्धारित अवधि में अपनी निर्वाचक नामावली अवश्य जांच लें तथा आवश्यकता होने पर संबंधित प्ररूपों पर दावे या आपत्तियां अवश्य दाखिल करें, ताकि उनका नाम अंतिम निर्वाचक नामावली में शामिल हो सके।

Also Read- Lucknow : समाज कल्याण विभाग की बड़ी उपलब्धि- राज्यमंत्री असीम अरुण ने किया सर्वाेदय विद्यालय इटौरा के अंतरराष्ट्रीय विजेताओं का सम्मान

 

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow