Hardoi News: वागीश ने बढ़ाया हरदोई जनपद का गौरव, इसरो में हुआ चयन। 

नगर के मोहल्ला ऊंचा थोक निवासी ईश्वर शरण दीक्षित के पुत्र वागीश दीक्षित शुरू से ही मेधावी थे। जिले के बाल विहार व राम जूनियर स्कूल में सदैव ....

Dec 18, 2024 - 17:47
212 Views
Hardoi News: वागीश ने बढ़ाया हरदोई जनपद का गौरव, इसरो में हुआ चयन। 

हरदोई। नगर के मोहल्ला ऊंचा थोक निवासी ईश्वर शरण दीक्षित के पुत्र वागीश दीक्षित शुरू से ही मेधावी थे। जिले के बाल विहार व राम जूनियर स्कूल में सदैव प्रथम श्रेणी में ही प्रत्येक कक्षा में पास हुए। यूपी बोर्ड में भी उनके कई विषयों में डिक्टेंशन आए। पढ़ाई की लगन ने वागीश को और आगे बढ़ाया वागीश का चयन हरियाणा में पंचायत राज विभाग में इंजीनियर पद पर हो गया लेकिन वागीश अभी और आगे बढ़ना चाहता था। उसने इसरो में वैज्ञानिक की परीक्षा दी। इसरो की इस परीक्षा में वागीश को देश में 11 वां स्थान प्राप्त हुआ। 

Also Read- Hardoi News: एक ही रात में ताबड़तोड़ 3 घरों में चोरी, नकब लगाकर चोरों ने हजारों का सामान पार किया।

वागीश ने अपने माता-पिता के नाम के साथ ही जिले का भी नाम रोशन किया है। वागीश के घर बधाई देने वालों का तांता लगा हुआ है। वागीश के भाई इंजीनियर आशीष दीक्षित ने बताया कि पंचायत विभाग हरियाणा में लगने के बाद भी वह इस नौकरी से संतुष्ट नहीं था। वह और आगे बढ़ना चाहता था, इसीलिए वह लगातार तैयारी करता रहा और परीक्षाएं देता रहा। इस मेहनत का परिणाम है कि अब उसका इसरो में चयन हो गया है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow