UP News: उ0प्र0 राज्य महिला आयोग की पदाधिकारियों द्वारा 30 अप्रैल को जनपदों में की जाएगी महिला जनसुनवाई। 

प्रदेश में महिला उत्पीड़न की रोकथाम एवं पीड़ित महिलाओं को त्वरित न्याय दिलाने के उद्देश्य से उ0प्र0 राज्य महिला आयोग द्वारा जनपदों में चलाये ....

Apr 25, 2025 - 17:03
52 Views
UP News: उ0प्र0 राज्य महिला आयोग की पदाधिकारियों द्वारा 30 अप्रैल को जनपदों में की जाएगी महिला जनसुनवाई। 

लखनऊ: प्रदेश में महिला उत्पीड़न की रोकथाम एवं पीड़ित महिलाओं को त्वरित न्याय दिलाने के उद्देश्य से उ0प्र0 राज्य महिला आयोग द्वारा जनपदों में चलाये जा रहे महिला जनसुनवाई कार्यक्रम के कड़ी में 30 अप्रैल, 2025 को पूर्वान्ह 11ः00 बजे से जनपद सिद्धार्थ नगर, फतेहपुर, आजमगढ़, अयोध्या, बागपत, कानपुर नगर, हमीरपुर, गाजीपुर, झांसी, लखीमपुरखीरी, मैनपुरी, सुल्तानपुर, अंबेडकर नगर, फर्रूखाबाद, पीलीभीत, ललितपुर, संतकबीरनगर, कौशाम्बी, मुजफ्फनगर, अमरोहा, गाजियाबाद, हापुड़, सोनभद्र, कासगंज व बिजनौर में संबंधित अधिकारियों के साथ महिला जनसुनवाई के साथ महिला उत्पीड़न की घटनाओं की समीक्षा आयेाग की पदाधिकारियोें द्वारा की जाएगी। इसके अलावा सामुदायिक एवं प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र, बालिका एवं महिला गृह तथा आंगनबाड़ी केन्द्र का निरीक्षण भी किया जाएगा।

Also Read- Special Article: पहलगाम – हिन्दुओं पर आतंक की कुदृष्टि, आतंकियों को कल्पना से भी बड़ी सजा मिलेगी।

उ0प्र0 राज्य महिला आयोग के सदस्य सचिव ने बताया कि जनपद सिद्वार्थनगर में आयोग की उपाध्यक्ष चारू चौधरी, फतेहपुर में सदस्य अंजू प्रजापति, आजमगढ़ में प्रियंका मौर्या, अयोध्या में ऋतु शाही, बागपत में मिनाक्षी भराला, कानपुरनगर में पूनम द्विवेदी, हमीरपुर में अनीता गुप्ता, गाजीपुर में सुनीता श्रीवास्तव, झांसी मे अनुपमा सिंह लोदी, लखीमपुरखीरी में सुजीता कुमारी, मैनपुरी में मीना कुमारी, सुल्तानपुर में नीलम प्रभात, अंबेडकर नगर में गीता बिंद, फर्रूखाबाद में पुष्पा पांडेय, पीलीभीत में सुनीता सैनी, ललितपुर में अर्चना पटेल, संतकबीरनगर में जनक नंदनी, कौशाम्बी में प्रतिभा कुशवाहा, मुजफ्फरनगर में सपना कश्यप, अमरोहा में संगीता जैन, गाजियाबाद में डॉ0 हिमानी अग्रवाल, हापुड़ में मनीषा अहलावत, सोनभद्र में गीता विश्वकर्मा, कासगंज में रेनू गौड़ व बिजनौर में अवनी सिंह द्वारा महिला जनसुनवाई की जाएगी।   

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow