Sambhal News: मुर्गों की शर्त लागते 55 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 35 मुर्गे बरामद। 

बहजोई थाना इलाके में परतापुर बाजार का है जहां सालों से मुर्गों को लड़ा कर जीत पर शर्त लगाने का अवैध धंधा चल रहा था...

By INA News Desk
Nov 10, 2024 - 17:21
54 Views
Sambhal News: मुर्गों की शर्त लागते 55 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 35 मुर्गे बरामद। 

संभल। मुर्गों की शर्त लागते 55 लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है मौके से पैंतीस मुर्गे बरामद हुआ हैं पचपन लोगों की गिरफ्तारी के वक्त थाने की हवालात छोटी पड़ गई। सार्वजनिक जुआ अधिनियम एवं पशु क्रूरता निवारण अधिनियम के तहत केस दर्ज कर पुलिस ने साप्ताहिक बाजार में सालों से चल रहे अवैध धंधे का खुलासा किया है। 

पूरा मामला बहजोई थाना इलाके में परतापुर बाजार का है जहां सालों से मुर्गों को लड़ा कर जीत पर शर्त लगाने का अवैध धंधा चल रहा था। Sp के निर्देश पर थाना पुलिस ने मामले का संग्यान लेकर मौके पर छापा मारा। मौके पर  लड़ रहे दो मुर्गे तथा लड़ाने को लाए गए तेतीस मुर्गे पुलिस ने बरामद कर एक मुर्गी फार्म संचालक के सुपुर्द कर दिए।

Also Read-  महाकुंभ 2025- टोल से जुड़ी मुख्य सूचना, जाने पूरी जानकारी।

वहीं लड़ाई में जीत पर सट्टेबाजी कर रहे पचपन लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है जो आसपास एवं दूसरे जिलों के रहने वाले पुलिस के अनुसार सभी शनिवार की बाजार में मुर्गों की लड़ाई पर सट्टा लगाने आए थे। 

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow