Sambhal News: संभल हिंसा केस में बड़ी खबर- सपा सांसद व विधायक पुत्र सहित कुल सात केस दर्ज, सैकड़ों अज्ञात आरोपी। 

एसपी ने पीसी कर पूरे घटनाक्रम को विस्तार से बताया है बलबे में उपद्रवियों ने के कांस्टेबल की मैग्जीन लूट कर सरकारी लैपर्ड में आग....

Nov 25, 2024 - 14:32
684 Views
Sambhal News: संभल हिंसा केस में बड़ी खबर- सपा सांसद व विधायक पुत्र सहित कुल सात केस दर्ज, सैकड़ों अज्ञात आरोपी। 
सपा सांसद जियाउर्रहमान बर्क  व   डा.राजेंद्र पैंसिया डीएम, कृष्ण कुमार विश्नोई एसपी

संभल हिंसा केस में बड़ी खबर है सपा सांसद जियाउर्रहमान बर्क तथा शहर के सपा विधायक इकबाल महमूद के पुत्र सोहेल इकबाल के खिलाफ पुलिस ने भड़काऊ बयानबाजी का केस दर्ज किया है संभल एवं नखासा थाना में कुल सात केस दर्ज किए हैं सैकड़ों अज्ञात आरोपी हैं वहीं कुल छ:नामजद किए गए हैं। 

एसपी ने पीसी कर पूरे घटनाक्रम को विस्तार से बताया है बलबे में उपद्रवियों ने के कांस्टेबल की मैग्जीन लूट कर सरकारी लैपर्ड में आग लगा दी। बलबाइयों के कब्जे से पुलिस ने भीड़ में चलाया जाने वाला दुधारी छुरा भी बरामद किया है। 

Also Read- UP News: संभल में 3 लोगों की मौत की बाद इंटरनेट सेवा बंद, 10 गिरफ्तार।

पुलिस ने अब तक पच्चीस उपद्रवियों को गिरफ्तार किया है वहीं तीन लोगों की एसपी ने पुष्टि की है वहीं मुरादाबाद में इलाज के दौरान मृत हुए युवक की मौत की वजह पुलिस रिकार्ड में अभी साफ नहीं है। वहीं डीएम ने संभल में स्थिति को सामान्य बताया वहीं बताया ड्रोन कैमरों तथा कैमरों से प्राप्त वीडिओ के आधार पर उपद्रवियों को आइडेंटीफाई किया जा रहा उन्होंने उपद्रवियों की संख्या सैकड़ों बताई है। 

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow