शाहरुख खान के साथ फिल्म किंग में दिखाई देंगे अभिषेक बच्चन, अमिताभ बच्चन ने दी जानकारी। 

By INA News Desk
Jul 16, 2024 - 17:16
117 Views
शाहरुख खान के साथ फिल्म किंग में दिखाई देंगे अभिषेक बच्चन, अमिताभ बच्चन ने दी जानकारी। 

बॉलीवुड के महानायक अमिताभ अक्सर चर्चाओं में बने रहते हैं। अब अमिताभ बच्चन अपने बेटे अभिषेक बच्चन को लेकर बयान दिया है जिसके वजह से एकबार फिर पिता पुत्र को लेकर देश में उनके चाहने वालों के बीच चर्चाएं तेज हो गई है। अमिताभ बच्चन ने पुष्टि की है कि अभिषेक बच्चन की अगली फिल्म शाहरुख खान के साथ फिल्म किंग होगी। इसके बाद से अभिषेक बच्चन और शाहरुख खान के फैंस सोशल मीडिया पर खूब खुश दिखाई दे रहे हैं। 

शाहरुख खान के साथ दिखाई देंगे अभिषेक बच्चन 

बॉलीवुड अभिनेता अभिषेक बच्चन अपनी अगली फिल्म में शाहरुख खान के साथ नजर आएंगे । सुजॉय घोष द्वारा निर्देशित इस फिल्म में अभिषेक बच्चन खलनायक की भूमिका निभाएंगे। इसमें शाहरुख की बेटी सुहाना खान मुख्य भूमिका में होंगी। शाहरुख की बेटी को उनके फैंस भी बड़े पर्दे पर देखना चाहते थे। इस खबर से शाहरुख खान के फैंस भी खुश हैं।

अमिताभ बच्चन ने अभिषेक की अगली फिल्म की दी जानकारी 

अमिताभ बच्चन ने अपने एक्स अकाउंट पर एक फैन की एक्सक्लूसिव रिपोर्ट शेयर की है, जिसमें बताया गया है कि अभिषेक शाहरुख खान की फिल्म किंग में निगेटिव रोल निभाएंगे। फैन पेज ने लिखा, जिन्होंने अभिषेक सर को ब्रीद इनटू द शैडोज, रावण और बिग बॉस में देखा है, उन्हें पता होगा कि निगेटिव रोल में वह किस लेवल का प्रदर्शन कर सकते हैं। उन पर कभी शक न करें। @जूनियरबच्चन। आगे अमिताभ ने कैप्शन में लिखा, ऑल द बेस्ट अभिषेक.. यह टाइम है!!!

फिल्म किंग में अभिषेक की कास्टिंग की शेयर किया गया रिपोर्ट

किंग में अभिषेक की कास्टिंग की पहली रिपोर्ट सोमवार को पीपिंग मून द्वारा साझा की गई। इसमें कहा गया कि अभिषेक शाहरुख के माफिया व्यक्तित्व का सामना करने वाले एक परिष्कृत खलनायक की भूमिका निभाएंगे। फिल्म का निर्माण पठान के निर्देशक सिद्धार्थ आनंद करेंगे। अभिषेक और शाहरुख ने इससे पहले फराह खान की हैप्पी न्यू ईयर में काम किया था। 

इसे भी पढ़ें:-  लोकसभा चुनाव में करारी हार के दाग को मिटाने में जुटी भाजपा- वि.स. उपचुनाव- 10 सीटों पर जीत को लेकर राजनैतिक पार्टियों में चल रही उठापटक।

बता दें कि अभिषेक एक ऐसे अभिनेता हैं जिनकी पूरी क्षमता अभी तक पूरी तरह से सामने नहीं आई है। जटिल भूमिकाएं मिलने पर उनमें दर्शकों को चकित करने की क्षमता है। किंग ने उन्हें पहली बार इतने बड़े पैमाने की कमर्शियल फिल्म में एक नकारात्मक भूमिका में पेश किया है, और वह अपने प्रदर्शन से एक महत्वपूर्ण प्रभाव डालने के लिए तैयार हैं। जब जूनियर बच्चन को यह भूमिका ऑफर की गई तो वे हैरान रह गए, लेकिन उनके किरदार की गहराई से प्रभावित होकर उन्होंने तुरंत इसे स्वीकार कर लिया। यह एक खास भूमिका है और सिद्धार्थ आनंद के पास अभिषेक को एक ऐसे तरीके से पेश करने की बड़ी योजना है जिसे दर्शकों ने पहले कभी नहीं देखा होगा।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow