हापुड़ न्यूज़: नामी कंपनियों की नकली शराब बनाने वाले गिरोह का फरार सदस्य गिरफ्तार।
पुलिस ने दस हजार रुपये घोषित किया था इनाम
हापुड़। हाफिजपुर पुलिस ने नामी कंपनियों की नकली/अपमिश्रित शराब बनाने वाले गिरोह के फरार सदस्य को गिरफ्तार किया है। पकड़ा गए आरोपी पर पुलिस ने दस हजार रुपये का इनाम घोषित कर रखा था। गिरोह के नौ सदस्यों को पुलिस पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है।
दो हजार शराब की बोतल के ढक्कन किए बरामद
थाना प्रभारी हाफिजपुर विजय कुमार गुप्ता ने बताया कि नामी कंपनियों की नकली/अपमिश्रित शराब बनाने वाले गिरोह के फरार चल रहे सदस्य को पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर सोना पेट्रोल पंप गोल चक्कर के पास गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार किया गया आरोपी गली नंबर चार वेस्ट थाना करावल नगर दिल्ली निवासी उर्फ ब्रह्मपाल उर्फ ब्रह्म सिंह हैं। आरोपी के कब्जे से अपमिश्रित शराब बनाने/पैक करने में प्रयुक्त दो हजार ढक्कन बरामद किए गए हैं।
नामचीन शराब की नकली शराब बनाते थे गिरोह के सदस्य
थाना प्रभारी ने बताया कि पिछले मई माह में पुलिस ने इस गिरोह के नौ सदस्यों को गिरफ्तार किया था। उनके कब्जे से कई नामचीन शराब की कंपनियां हैं जैसे रायल स्टेग, वेव, राॅकफोर्ड अन्य तरीके की बहुत सारी कंपनियों के बोतल, डिब्बे, उनके ऊपर लगाने वाले ढक्कन और होलोग्राम बरामद की गई है। इससे साथ साथ अवैध शराब बनाने के लिए उपयोग किए जाने वाले उपकरण, कैमिकल आदि बरामद किए गए थे।
What's Your Reaction?











