बलिया न्यूज़: पुलिस ने दो आरोपीयों किया गिरफ्तार, 1अदद 9MM कार्बाइन, 3 अदद तमंचा व जिंदा कारतूस बरामद।

Jun 7, 2024 - 18:41
72 Views
बलिया  न्यूज़: पुलिस ने दो आरोपीयों किया गिरफ्तार, 1अदद 9MM कार्बाइन, 3 अदद तमंचा व जिंदा कारतूस बरामद।

Report-,S Asif Hussain zaidi

बलिया। स्वाट/ सर्विलांस व थाना उभाव पुलिस की संयुक्त कार्यवाही में 1अदद 9MM कार्बाइन, 3 अवैध तमंचे व जिंदा कारतूस के साथ दो आरोपीयों किया गिरफ्तार।

बड़ी खबर बलिया के उभांव थाना क्षेत्र है जहां, एसओजी, सर्विलांस व थाना उभाव पुलिस की संयुक्त कार्यवाई में दो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है, इन आरोपियों के कब्जे़ से  एक 9 एमएम कार्बाइन, 3 अदद तमंचा व जिंदा कारतूस भी बरामद किया।

पुलिस अधीक्षक देव रंजन वर्मा के आदेश  क्रम में जनपद अपराध पर संपूर्ण प्रतिबंध लगाए जाने एवं अपराधियों के विरुद्ध सख्त  कार्यवाही किए जाने के संबंध में चलाएं जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक, क्षेत्राधिकार रसडा़ के कुशल पर्यवेक्षण में बलिया पुलिस को मिली महत्वपूर्ण सफलता।

बता दे की पुलिस अधीक्षक के आदेश के क्रम में प्रभारी निरीक्षक सर्विलेंस विश्वनाथ यादव अपनी टीम वह स्वाट टीस प्रभारी अजय यादव अपनी टीम व  प्रभारी निरीक्षक थाना उभाव की संयुक्त टीम ने अपराधियों को पकड़ने के लिए तूर्तिपार में रोड़ के पास चेकिंग कर रहे थे तभी मुखबिर की सूचना पर स्वाट व पुलिस टीम ने तूर्तिपार में रोड के पास से दो अभियुक्तों को पुलिस ने हिरासत में ले लिया।

गिरफ्तार अभियुक्त की तलाशी करने के दौरान उनके कब्जे से 1अदद प्रतिबंधित कार्बाइन 9 MM, व जिंदा कारतूस समेत 3 अवैध का तमंचे के साथ गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध थाना स्थानीय पर आवश्यक विधि कार्रवाई करते हुए चालान न्यायालय किया। 

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow