हरदोई न्यूज़: इलेक्ट्रॉनिक कचरे को कम करने, उसके प्रबंधन एवं निस्तारण से जुड़ी गतिविधियों का किया गया आयोजन।

By INA News Desk
Jun 7, 2024 - 18:47
144 Views
हरदोई न्यूज़: इलेक्ट्रॉनिक कचरे को कम करने, उसके प्रबंधन एवं निस्तारण से जुड़ी गतिविधियों का किया गया आयोजन।
Advertisement
Advertisement

हरदोई। पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय हरदोई में पर्यावरण दिवस के संदर्भ में चल रहे सात दिवसीय ग्रीष्मकालीन शिविर के अंतर्गत आज इलेक्ट्रॉनिक कचरे को कम करने, उसके प्रबंधन एवं निस्तारण से जुड़ी गतिविधियों का आयोजन किया गया।

इस अवसर पर विद्यार्थियों, अभिवावकों एवम शिक्षकों ने इससे संबंधित क्रियाकलापों में सक्रियता से भाग लिया इसके अंतर्गत घरों में एवम कार्यस्थलों पर ई कचरे को कम करने पर जोर दिया गया तथा इस कचरे इधर उधर फेकने की बजाय इसे अधिकृत विक्रेता को ही देने के बारे में जानकारी दी गई।

विद्यार्थियों ने नारा, एवम ई कचरे को कम करने के उपायों को लिखकर एवम ई कचरे को अधिकृत विक्रेता को दे कर इन गतिविधियों में भाग लिया । प्राचार्य मोहम्मद राशिद ने बताया कि विद्यालय में एक निश्चित स्थान पर ई कचरे को एकत्र किया जाता है, तथा उसकी नीलामी अधिकृत ई वेस्ट क्रेताओं को करके उसका निस्तारण किया जाता है ।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

Advertisement
Advertisement