हरदोई न्यूज़: तीन परीक्षा केंद्रों पर कल होगी बीएड की प्रवेश परीक्षा।

By INA News Desk
Jun 8, 2024 - 19:09
87 Views
हरदोई न्यूज़: तीन परीक्षा केंद्रों पर कल होगी बीएड की प्रवेश परीक्षा।
Advertisement
Advertisement

शांतिपूर्ण परीक्षा कराने के लिए प्रशासन तैयार, प्रवेश द्वार पर होगी सघन तलाशी

हरदोई। संयुक्त बीएड प्रवेश परीक्षा सोमवार 9 जून को जिले के तीन परीक्षा केंद्रों पर कराई जाएगी। परीक्षा के नोडल नगर मजिस्ट्रेट सुनील त्रिवेदी ने बताया की परीक्षा कराने की सभी तैयारियां पूर्ण कर ली गई हैं। शांतिपूर्ण नकल विहीन व सुचिता पूर्ण परीक्षा कराने के लिए जिला प्रशासन पूरी तरह तैयार है।

जिले में आरआर इंटर कॉलेज, सीएसएन महाविद्यालय, राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में बीएड की प्रवेश परीक्षा कराई जाएगी ।जिले में 1549 परीक्षार्थी परीक्षा में भाग लेंगे ।परीक्षा के नोडल श्री त्रिवेदी ने बताया कि नकल विहीन व शान्ति पूर्ण परीक्षा कराने की सभी तैयारियां कर ली गई हैं। किसी भी परीक्षार्थी को बिना तलाशी के अंदर नहीं जाने दिया जाएगा। परीक्षा की सीसीटीवी कैमरे की निगरानी में होगी।

सभी इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस प्रतिबंधित होगी। शासन की मंशा अनुरूप नकल विहीन परीक्षा संपन्न कराई जाएगी ।छात्र-छात्राओं को तलाशी के बाद ही परीक्षा केंद्रों में प्रवेश दिया जाएगा। किसी भी प्रकार की इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस परीक्षा केंद्र के अंदर ले जाने की कोई अनुमति नहीं होगी। परीक्षा की तैयारी में सारा दिन प्रशासन लगा रहा। आरआर इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य के पी सिंह ने बताया कि सीटिंग अरेंजमेंट आदि की सारी व्यवस्थाएं पूर्ण कर ली गई है । शिक्षकों के साथ बैठक कर ली गई है सारी व्यवस्थाएं पूर्ण है ।

सुचितापूर्ण परीक्षा कराने की तैयारी निर्धारित की गई है। परीक्षार्थियों को किसी प्रकार की असुविधा न हो इसके लिए सारी व्यवस्थाएं  पूर्ण कर ली गई हैं। भीषण गर्मी के चलते पेयजल व पंखों आदि की समुचित व्यवस्था की गई है। जिला प्रशासन ने मेडिकल टीम को भी अलर्ट कर दिया है, ताकि किसी परीक्षार्थी को अचानक चिकित्सा की सहायता की जरूरत हो तो तुरंत उपलब्ध कराई जा सके। परीक्षार्थियों को परीक्षा केंद्रों तक पहुंचने में कोई असुविधा हो इसके लिए यातायात की व्यवस्था दुरुस्त रखी जाएगी।

यातायात पुलिस को निर्देश दिए गए हैं कि कहीं पर जाम लगने की समस्या न हो जिससे की परीक्षार्थी निर्बाध रूप से अपने परीक्षा केंद्रों पर समय से पहुंच सकें। सुरक्षा की दृष्टि से तीनों परीक्षा केदो पर पुलिस बल मौजूद रहेगा। परीक्षा केदो पर केंद्र व्यवस्थापक , स्टेटिक मजिस्ट्रेट सुचिता पूर्ण परीक्षा कराने पर पूरी नजर रखेंगे। 

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

Advertisement
Advertisement