हरदोई न्यूज़: एसपी ने थाना हरपालपुर व सांडी में सुनी जन समस्याएं।

By INA News Desk
Jun 8, 2024 - 19:13
67 Views
हरदोई न्यूज़: एसपी ने थाना हरपालपुर व सांडी में सुनी जन समस्याएं।
Advertisement
Advertisement

समस्याओं का निस्तारण कराए जाने के लिए निर्देश

हरदोई। लोकसभा चुनाव संपन्न होने तथा मतगणना होने के बाद जैसे ही आदर्श आचार संहिता समाप्त हुई शासन की योजनाओं व शासन के निर्देशन का पालन करने की प्रक्रिया शुरू हो गई है पूर्व में शासन के निर्देश पर हर माह अयोजित होने वाले प्रथम व तृतीय शनिवार को तहसील संपूर्ण समाधान दिवस तथा द्वितीय व चतुर्थ शनिवार को थाना संपूर्ण समाधान दिवस फिर शुरू हो गए हैं मा के द्वितीय शनिवार पर जनपद के थानों पर संपूर्ण थाना दिवस का आयोजन हुआ। 

पुलिस अधीक्षक केशव चंद्र गोस्वामी ने स्वयं हरपालपुर  व सांडी थाना में चल रहे समाधान दिवस पर पहुंचकर आम जन की शिकायतों को सुनकर उन्हें तत्काल निष्पादित कराए जाने के निर्देश दिए। उन्होंने यह भी निर्देश दिए कि राजस्व  व पुलिस विभाग को आपस में सामंजस्य बनाकर संयुक्त टीम के माध्यम से मौके पर जाकर भूमि विवादों का निस्तारण कराया जाए।

एसपी ने प्रभारी निरीक्षकों तथा थाना अध्यक्षों को निर्देश दिए के शिकायतों के निस्तारण में किसी भी प्रकार की लापरवाही ना की जाए। थाना दिवस में थाना प्रभारी के अलावा राजस्व पुलिस के अन्य कर्मचारी भी मौजूद रहे। इसके अलावा पुलिस अधीक्षक गोस्वामी ने अपने कार्यालय पर भी बैठकर फरियादियों को सुनकर जिम्मेदारों को प्राप्त शिकायतों का समयबद्ध शासन की मंशा के अनुरूप निस्तारण कराए जाने के कड़े निर्देश दिए।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

Advertisement
Advertisement