Hardoi : हरदोई के किसानों का पंतनगर में मिलेट्स खेती पर प्रशिक्षण भ्रमण शुरू, डीएम- सीडीओ ने हरी झंडी दिखाकर बीएस को रवाना किया

जिलाधिकारी अनुनय झा और मुख्य विकास अधिकारी सान्या छाबड़ा ने किसानों की बस को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। उप कृषि निदेशक सतीश कुमार पांडेय ने बताया

By INA News Desk
Sep 25, 2025 - 00:45
35 Views
Hardoi : हरदोई के किसानों का पंतनगर में मिलेट्स खेती पर प्रशिक्षण भ्रमण शुरू, डीएम- सीडीओ ने हरी झंडी दिखाकर बीएस को रवाना किया
Advertisement
Advertisement

हरदोई जिले में उत्तर प्रदेश मिलेट्स पुनरुद्धार कार्यक्रम के तहत 50 प्रगतिशील किसानों का दल 24 से 28 सितंबर 2025 तक पांच दिवसीय अध्ययन भ्रमण के लिए रवाना हुआ। यह भ्रमण गोविंद बल्लभ पंत कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, पंतनगर, उत्तराखंड में होगा। यहां किसान मिलेट्स (श्री अन्न) की खेती की नई तकनीकों के बारे में जानेंगे।

जिलाधिकारी अनुनय झा और मुख्य विकास अधिकारी सान्या छाबड़ा ने किसानों की बस को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। उप कृषि निदेशक सतीश कुमार पांडेय ने बताया कि इस भ्रमण से किसान विभिन्न फसलों की उन्नत तकनीक सीखेंगे। इससे जिले में मिलेट्स उत्पादन बढ़ेगा। वे उन्नत बीजों और उद्यान फसलों की जानकारी भी लेंगे।इसके अलावा 20 अधिकारियों और कर्मचारियों का भी दल पंतनगर विश्वविद्यालय में प्रशिक्षण लेने गया है। कार्यक्रम का उद्देश्य किसानों को आधुनिक खेती अपनाने के लिए तैयार करना है, ताकि उनकी आय बढ़े और पोषण सुरक्षा मजबूत हो।

इस मौके पर उप सम्भागीय कृषि प्रसार अधिकारी विनीत कुमार, प्रगतिशील किसान ओमप्रकाश मौर्या, धर्मेंद्र सिंह, प्रदीप दीक्षित, विमलेश कुमार हंस, जितेंद्र कुमार और कृषि विभाग के अन्य कर्मचारी मौजूद रहे।

Also Click : Sambhal : सम्भल में अबकी बार गंदगी के खिलाफ 156 घंटे का Non-Stop महाअभियान

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

Advertisement
Advertisement