Sitapur : रेडिको परिसर में गणेश महोत्सव का नौ दिवसीय भव्य आयोजन सकुशल संपन्न हुआ

आयोजन के दौरान पूरे नौ दिनों तक सुबह-शाम गणपति पूजन, भजन-कीर्तन और सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए गए, जिनमें कर्मचारियों और उनके परिवारों ने सक्रिय भा

Sep 7, 2025 - 23:56
 0  44
Sitapur : रेडिको परिसर में गणेश महोत्सव का नौ दिवसीय भव्य आयोजन सकुशल संपन्न हुआ
रेडिको परिसर में गणेश महोत्सव का नौ दिवसीय भव्य आयोजन सकुशल संपन्न हुआ

Report : संदीप चौरसिया INA NEWS ब्यूरो Sitapur

सिधौली- सीतापुर : रेडिको खेतान लिमिटेड, कंदुनी परिसर में नौ दिवसीय गणेश महोत्सव बड़े ही धूमधाम और श्रद्धा-भाव के साथ संपन्न हुआ। 6 सितंबर 2025 को समापन अवसर पर गणपति विसर्जन यात्रा निकाली गई, जिसमें कर्मचारियों और उनके परिवारजनों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। पूजास्थल से शुरू हुई विसर्जन यात्रा जब कंपनी के मुख्य द्वार तक पहुँची तो वहाँ भव्य स्वागत किया गया। समस्त सहकर्मियों ने मिलकर गणपति बप्पा को भावभीनी विदाई दी।

इसके बाद रथ यात्रा सिधौली होते हुए भटपुर घाट पहुँची, जहाँ गणपति बप्पा का विसर्जन किया गया। सभी ने अगले वर्ष पुनः बप्पा के आगमन की कामना की। विसर्जन यात्रा में ढोल-ताशों की गूंज, नृत्य और “गणपति बप्पा मोरया” के जयघोष से वातावरण भक्तिमय हो उठा। महिलाएँ, बच्चे और बुजुर्ग सभी उमंग और उल्लास के साथ इस यात्रा का हिस्सा बने।

आयोजन के दौरान पूरे नौ दिनों तक सुबह-शाम गणपति पूजन, भजन-कीर्तन और सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए गए, जिनमें कर्मचारियों और उनके परिवारों ने सक्रिय भागीदारी की। इससे पूरे परिसर में धार्मिक आस्था और सामूहिकता का अद्भुत माहौल बना रहा। कंपनी प्रबंधन और मानव संसाधन एवं प्रशासन विभागाध्यक्ष अजय गोस्वामी ने कहा कि गणेश महोत्सव केवल धार्मिक आयोजन ही नहीं, बल्कि आपसी सहयोग और एकता का प्रतीक भी है। उन्होंने इस कार्यक्रम को सफल बनाने में सहयोग देने वाले सभी कर्मचारियों और उनके परिवारजनों के प्रति आभार व्यक्त किया।

Also Click : Sitapur : संविधान बचाओ संवाद रैली में उमड़ा जनसैलाब

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow