हरदोई न्यूज़: पेप्सी की ओर से राम जानकी मंदिर पर आयोजित किया गया भंडारा।

By INA News Desk
Jun 8, 2024 - 19:03
102 Views
हरदोई न्यूज़: पेप्सी की ओर से राम जानकी मंदिर पर आयोजित किया गया भंडारा।
Advertisement
Advertisement

हरदोई। जेठ माह के बड़े मंगल तथा शनिवार पर आयोजित होने वाले भंडारों के क्रम में द्वितीय शनिवार पर जगह-जगह भंडारो तथा शरबत वितरण का आयोजन किया गया। हे दुख भंजन मारुति नंदन, सुन लो मेरी पुकार, पवनसुत विनती बारंबार, कवन सो काज कठिन जग माही, जो नहीं होत तात तुम पाहीं,संकट कटै मिटे सब पीरा, जो सुमिरे हनुमत बलबीरा आदि भजनों तथा चौपाइयों के माध्यम से शनिवार का दिन मंदिरों से लेकर चौराहा आदि पर गूंज उठा। सुबह से ही हर तरफ उत्साह और भक्ति में लोग डूबे दिखाई दिए, हनुमान जी के मंदिरों में श्रद्धालुओं की भीड़ दिखी।

मंदिरों में सुबह से ही बजरंगबली के जयकारे गूंजने लगे थे। श्रद्धालुओं ने मंदिरों में पहुंचकर विधि विधान से पूजन अर्चन किया। जगह-जगह श्रद्धालुओं ने शरबत ,पूरी सब्जी ,हलवा बूंदी आदि का प्रसाद वितरित किया। शहर के श्री राम जानकी मंदिर में संडीला की पेप्सी की कंपनी वरुण बेवरेजेस की ओर से भंडारे का आयोजन किया गया। पेप्सी जिला प्रभारी राहुल अग्रवाल ने कहा की जेठ माह का पावन पवित्र समय चल रहा है।

सबको इस प्रकार के आयोजनों में आगे बढ़ चढ़कर भाग लेना चाहिए। मंगली पुरवा में मनीष ज्वेलर्स की ओर से भंडारे का आयोजन किया गया जहां पर बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने पहुंचकर प्रसाद ग्रहण किया।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

Advertisement
Advertisement