हरदोई न्यूज़: भूमि विवाद मामले में एक अन्य गिरफ्तार
बिलग्राम-हरदोई।
कोतवाली थाना क्षेत्र पुलिस ने कृषि भूमि विवाद मामले में एक अन्य अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया है। ज्ञात हो कि इससे पूर्व भी पुलिस 4 लोगों दरियाई, धीरू, राजीव और भानु को पहले ही गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश कर चुकी है।
इसे भी पढ़ें - मारपीट और दुष्कर्म के मामले में दो गिरफ्तार
प्राप्त जानकारी के अनुसार बीते 17 जून को थाना बिलग्राम पुलिस को जानकारी मिली कि प्रथम पक्ष से धीरू यादव, राजीव, भानु, आदित्य निवासी नया बंगला घमोइया, थाना बिलग्राम, हरदोई और द्वितीय पक्ष से बृजेश यादव पुत्र रामपाल, मानसिंह यादव पुत्र फूलचंद के मध्य कृषि भूमि को लेकर विवाद हुआ। जिसमें बृजेश और मानसिंह घायल हुए थे। मामले में कार्यवाही करते हुए 9 नामजद अभिक्तों में से एक अभियुक्त सत्येंद्र पुत्र विशंभर निवासी ग्राम नया बंगला घमोइया, थाना बिलग्राम हरदोई को पुलिस ने गिरफ्तार किया है।
What's Your Reaction?











