हरदोई आईएनए न्यूज़: अनावर्तक चिकित्सा हेतु आर्थिक सहायता के लिए 21 सितम्बर तक आवेदन करेंः-आ0पी0 सिंह

By INA News Desk
Aug 24, 2024 - 17:35
55 Views
हरदोई आईएनए न्यूज़: अनावर्तक चिकित्सा हेतु आर्थिक सहायता के लिए 21 सितम्बर तक आवेदन करेंः-आ0पी0 सिंह

हरदोई। निदेशक, उत्तर प्रदेश हिन्दी संस्थान आ0पी0 सिंह ने अवगत करया है कि साहित्यकार कल्याण कोष योजना के अन्तर्गत विषय आर्थिक स्थितिग्रस्त या रुग्ण साहित्यकारों को जिनकी वार्षिक आय (समस्त स्रोतों से) रुपये पांच लाख तक है तथा 60 वर्ष की आयु पूर्ण कर ली है।

उन्हें अधिकतम रुपये पचास हजार तक अनावर्तक चिकित्सा हेतु आर्थिक सहायता प्रदान करने हेतु प्रस्ताव आमंत्रित किये जाते हैं। आवेदन के साथ तहसीलदार द्वारा जारी आय प्रमाण-पत्र एवं चिकित्सक का प्रमाण-पत्र, दो साहित्यकारों की संस्तुतियाँ संलग्न किया जाना अनिवार्य है।

इसे भी पढ़ें:- हरदोई आईएनए न्यूज़: 29 अगस्त को होगा एक दिवसीय रोजगार मेले का आयोजन:- जिला सेवायोजन अधिकारी

उक्त योजना की नियमावली एवं आवेदन पत्र का प्रारूप संस्थान कार्यालय से किसी कार्य दिवस में प्राप्त किया जा सकता है। संस्थान में प्रार्थना पत्र जमा करने की अन्तिम तिथि 21 सितम्बर, 2024 है। योजनाओं के विवरण के वितरण एवं प्रार्थना पत्र का प्रारूप संस्थान की वेबसाइट www-uphindisansthan-in  पर भी उपलब्ध है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow