हरदोई न्यूज़: ओ लेवल एवं सी०सी०सी० कम्प्यूटर प्रशिक्षण के लिए 12 अगस्त तक करे आवेदन।

Aug 6, 2024 - 17:47
160 Views
हरदोई न्यूज़: ओ लेवल एवं सी०सी०सी० कम्प्यूटर प्रशिक्षण के लिए 12 अगस्त तक करे आवेदन।


हरदोई। जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी ने बताया है कि चालू वित्तीय वर्ष 2024-25 के अन्तर्गत पिछड़ा वर्ग के बेरोजगार युवक/युवतियों के लिए संचालित ओ लेवल एवं सी०सी०सी० कम्प्यूटर प्रशिक्षण योजना के अन्तर्गत भारत सरकार की अधिकृत संस्था नीलिट से मान्यता प्राप्त संस्थाओं द्वारा अन्य पिछड़े वर्ग के युवक/युवतियों को ओ लेवल एवं सी०सी०सी० कम्प्यूटर प्रशिक्षण कराने हेतु आवेदन 12 अगस्त 2024 तक कर सकते है।

इसे भी पढ़ें:- लखनऊ न्यूज़: प्रवर्तन कार्रवाई से आबकारी राजस्व में हुई बढ़ोत्तरी- जुलाई माह में 3952.53 करोड़ रुपये की राजस्व प्राप्ति- नितिन अग्रवाल

आवेदन के लिए वेबसाइट backwardwelfareup.gov.in पर दिये लिंक एवं obccomputertraining.upsdc.gov.in  से निर्धारित प्रारूप पर संस्था द्वारा ऑनलाइन आवेदन कर सकते है। आवेदन करने के उपरान्त ऑनलाइन आवेदन की प्रति डाउनलोड कर प्रिन्ट आउट प्राप्त कर समस्त अभिलेखों सहित कार्यालय जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी हरदोई में 12 अगस्त 2024 सायं 05 बजे तक हार्डकापी उपलब्ध करायें।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow