Apply Now: ओ लेवल (O Level) एवं सी०सी०सी० (CCC) कम्प्यूटर प्रशिक्षण के लिये 14 जुलाई तक करे आवेदन।

Hardoi News: जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी विनीत कुमार तिवारी ने बताया है कि वित्तीय वर्ष 2025-26 में भारत सरकार द्वारा अधिकृत संस्था नीलिट ...

Jul 11, 2025 - 20:04
105 Views
Apply Now: ओ लेवल (O Level) एवं सी०सी०सी० (CCC) कम्प्यूटर प्रशिक्षण के लिये 14 जुलाई तक करे आवेदन।
ओ लेवल (O Level) एवं सी०सी०सी० (CCC) कम्प्यूटर प्रशिक्षण के लिये 14 जुलाई तक करे आवेदन।

Hardoi News: जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी विनीत कुमार तिवारी ने बताया है कि वित्तीय वर्ष 2025-26 में भारत सरकार द्वारा अधिकृत संस्था नीलिट से मान्यता प्राप्त संस्थाओं में अन्य पिछड़े वर्ग के युवक/युवतियों को ओ लेवल एवं सी०सी०सी० कम्प्यूटर प्रशिक्षण प्रदान करने हेतु ऑनलाइन आवेदन आमन्त्रित किये जाते हैं। उन्होंने बताया कि प्रशिक्षण के लिए अभ्यर्थी की आय सीमा 01 लाख वार्षिक से अधिक नही होनी चाहिए।

आयु सीमा 18 वर्ष से 35 वर्ष के मध्य होनी चाहिए, शैक्षिक अर्हतां इण्टरमीडिएट उत्तीर्ण, चालू वित्तीय वर्ष में किसी अन्य शैक्षिक पाठ्यक्रम में प्रवेश लेने की स्थिति में छात्रवृत्ति /शुल्क प्रतिपूर्ति योजना का लाभ अनुमन्य नहीं होगा तथा न्यूनतम 75 प्रतिशत उपस्थिति अनिवार्य होगी। आवेदन करने के लिए पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग उत्तर प्रदेश की वेबसाइट- backwardwelfareup.gov.in  पर दिये लिंक obccomputertraining.upsdc.gov.in  पर ऑनलाइन आवेदन किया जा सकता है।

ऑनलाइन आवेदन किये जाने की  अन्तिम तिथि 14 जुलाई, 2025 तक निर्धारित है। अभ्यर्थी ऑनलाइन आवेदन पत्र की प्रति (दो प्रतियों में) प्रिन्ट आउट निकालकर हस्ताक्षर करते हुए समस्त अभिलेखो सहित (मैट्रिक, 10$2 के शैक्षिक प्रमाणपत्र, आय प्रमाणपत्र, जाति प्रमाणपत्र, आधार कार्ड) कार्यालय जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी, हरदोई (पता-जिला चिकित्सालय, के सामने गन्ना भवन प्रथम तल मोबाइल नम्बर-9076600582) में 14 जुलाई, 2025 साय 05.00 बजे तक उपलब्ध कराये।

Also Read- हरदोई में मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान के तहत 14 जुलाई को होगा एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow