हरदोई में मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान के तहत 14 जुलाई को होगा एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन। 

Hardoi News: उपायुक्त उद्योग हर्ष प्रताप सिंह ने बताया है कि मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान के कियान्वयन के सम्बंध में 14 जुलाई....

Jul 11, 2025 - 19:55
56 Views
हरदोई में मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान के तहत 14 जुलाई को होगा एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन। 
हरदोई में मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान के तहत 14 जुलाई को होगा एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन। 

Hardoi News: उपायुक्त उद्योग हर्ष प्रताप सिंह ने बताया है कि मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान के कियान्वयन के सम्बंध में 14 जुलाई 2025 को एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन प्रातः 10 बजे से राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान, हरदोई में किया जाना प्रस्तावित है। प्रथम पाली में विश्वविद्यालयों/डिग्री कॉलेजो/इंजीनियरिंग कालेजों/ स्टार्ट-अप इन्क्यूवेशन केन्द्रों/आई०टी०आई०/ पालीटेक्निक अदि के अन्तिम वर्ष/पास आउट छात्रों/अन्य सम्भावित लाभार्थियों के मध्य योजना का प्रस्तुतीकरण करते हुये अधिक से अधिक शिक्षित युवाओं को सी०एम०युवा से जोड़ने की कार्यवाही की जानकारी उपलब्ध करायी जायेगी। 

द्वितीय पाली में अपरान्ह 2.00 बजे से समस्त बैको के शाखा प्रबन्धकों/जिला समन्वयकों/अग्रणी जिला प्रबंधक/सी०एस०सी० केन्द्रों के संचालकों/प्रशिक्षणदायी संस्थानों यथा-आरसेटी, कौशल विकास मिशन आदि के लाभार्थियों के मध्य योजना का प्रस्तुतीकरण करते हुये अधिक से अधिक शिक्षित युवाओं को सी०एम०युवा से जोड़ने के सम्बंध में कार्यशाला में योजना/पोर्टल आदि पर विस्तृत प्रस्तुतिकरण व जिले हेतु 70-80 इनोवेटिव बिजनेस परियोजनाओं बिजनेंस ऑन व्हील्स/फैचाइजी बिजनेस के सम्बंध में विस्तृत जानकारी प्रदान की जायेगी।

Also Read- जिलाधिकारी अनुनय झा की जन सुनवाई: 112 शिकायतों का निस्तारण, बुजुर्गों को आयुष्मान कार्ड और पेंशन योजनाओं का लाभ।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow