जिलाधिकारी अनुनय झा की जन सुनवाई: 112 शिकायतों का निस्तारण, बुजुर्गों को आयुष्मान कार्ड और पेंशन योजनाओं का लाभ। 

Hardoi News: कलेक्ट्रेट कक्ष में जन सुनवाई के दौरान जिलाधिकारी अनुनय झा ने बड़ी संख्या में लोगों की शिकायतों को सुना। आज जन सुनवाई में कुल....

By INA News Desk
Jul 11, 2025 - 18:06
69 Views
जिलाधिकारी अनुनय झा की जन सुनवाई: 112 शिकायतों का निस्तारण, बुजुर्गों को आयुष्मान कार्ड और पेंशन योजनाओं का लाभ। 
जिलाधिकारी अनुनय झा की जन सुनवाई
Advertisement
Advertisement

Hardoi News: कलेक्ट्रेट कक्ष में जन सुनवाई के दौरान जिलाधिकारी अनुनय झा ने बड़ी संख्या में लोगों की शिकायतों को सुना। आज जन सुनवाई में कुल 112 शिकायतें प्राप्त हुईं जिनके त्वरित निस्तारण के निर्देश उन्होंने सम्बंधित अधिकारियों को दिए गए। मौके पर ही पात्रों को वृद्धावस्था पेंशन, निराश्रित महिला पेंशन व दिव्यांग पेंशन से आच्छादित कराया गया। 70 वर्ष से अधिक आयु के बुजुर्गों के मौके पर ही आयुष्मान कार्ड बनवाये गए। आज कुल 04 बुजुर्गों के आयुष्मान कार्ड मौके पर ही बने। 

इस प्रकार अब तक जिलाधिकारी अनुनय झा की जन सुनवाई के दौरान की कुल 165 बुजुर्गों के आयुष्मान कार्ड बनवाये जा चुके हैं। जिलाधिकारी ने सभी उप जिलाधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि चकरोड व सरकारी भूमि पर कब्जे की शिकायतों को गंभीरता से लिया जाये। अंश निर्धारण व पैमाइश के प्रकरणों में अनावश्यक विलम्ब न किया जाये।एक महिला कुलविंदर कौर, जिनके पति का देहांत हो चुका है, के बच्चों को स्पॉन्सरशिप योजना से आच्छादित कराया गया। महिला का राशन कार्ड बनवाने के निर्देश भी सम्बंधित अधिकारियों को दिए गए। देवकी नाम की एक महिला को निराश्रित महिला पेंशन से आच्छादित कराया गया। उनके दोनों बच्चों को बाल सेवा योजना का लाभ दिलाया गया। एक बुजुर्ग भगवानदीन का आय प्रमाण पत्र तत्काल जारी करवाकर वृद्धावस्था पेंशन से आच्छादित कराया गया।

Also Read- 15 से 18 जुलाई तक कैम्प लगाकर जनशिकायतों का किया जायेगा निस्तारण- जिलाधिकारी

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

Advertisement
Advertisement