Auraiya News: औरैया डीएम ने जीता सभी का दिल- मजदूर का पराठा खाकर कराया समस्या का समाधान। 

परांठे खिलाओगे तो तुम्हारा काम करूंगा। "साहब, मैं आपको कैसे खिला...

By INA News Desk
Sep 11, 2024 - 15:43
128 Views
Auraiya News: औरैया डीएम ने जीता सभी का दिल- मजदूर का पराठा खाकर कराया समस्या का समाधान। 

ओरैया। जिला औरैया के डीएम इंद्रमणि त्रिपाठी से मिलिए जिन्होंने कुछ ऐसा कर दिया की लोग उनकी प्रशंसा करते नहीं थक रहे है काश सभी अधिकारी लोग इतनी धनी मानसिकता के होते, तो कितना अच्छा होता। जी हाँ ये मार्मिक किस्सा सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है और खूब चर्चा में है।

आपको बता दे कि औरैया जिले के डीएम इंद्रमणि त्रिपाठी के पास एक पीड़ित मजदूर डीएम कार्यालय में अपनी समस्या लेकर पहुंचा था। डीएम साहब ने उनसे पूछा कि वे कहां से आए हैं, तो उस व्यक्ति ने एक दूरस्थ गांव का नाम बताया। डीएम त्रिपाठी को यह सुनकर चिंता हुई और उन्होंने किराए और खाने के बारे में पूछताछ की। 

मजदूर ने बताया कि उसने अपने साथ परांठे बांध कर लाए हैं। तब डीएम साहब ने उनसे कहा, "खिलाओगे तो तुम्हारा काम करूंगा।" इस पर मजदूर, जो गरीब था, आश्चर्यचकित होकर बोला, "साहब, मैं आपको कैसे खिला सकता हूं?" लेकिन डीएम साहब ने मुस्कुराते हुए कहा कि अगर वह उसे नहीं खिलाएगा तो उसका काम नहीं करेंगे। 

इसे भी पढ़ें:- Varanasi News: फर्म सोसाइटीज एवं चिट्स का बाबू 4 हजार रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार।

मजदूर ने झोले से परांठे निकाले और दिखाए, लेकिन किसी ने यह सोचा भी नहीं था कि डीएम साहब सच में खाएंगे। डीएम त्रिपाठी ने तुरंत एक पराठा लिया और सबके सामने खा लिया। वहां बैठे लोग इस दृश्य से हैरान थे, और वह मजदूर अपनी समस्या के समाधान से ज्यादा इस बात से खुश था कि डीएम साहब ने उसके घर का परांठा खाया।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow