बीएसएनल के बढ़ रहे ग्राहक, सिम की बिक्री तीन गुना बढ़ी, अन्य कंपनियों की बढ़ रही मुश्किलें।

Jul 10, 2024 - 20:36
173 Views
बीएसएनल के बढ़ रहे ग्राहक, सिम की बिक्री तीन गुना बढ़ी, अन्य कंपनियों की बढ़ रही मुश्किलें।

देश की तीन सबसे बड़ी टेलीकॉम कंपनियों रिलायंस जियो, भारती एयरटेल और वोडाफोन आइडिया ने एक साथ अपने डेटा प्लान की कीमतों में बढ़ोतरी करने का फैसला किया है। कीमतों में भारी बढ़ोतरी ने भारत के बड़े पैमाने पर यूजर बेस को प्रभावित किया है, जो बढ़ी हुई कीमतों से परेशान है।

जवाब में, X (पूर्व में ट्विटर) पर कई यूजर्स ने टैरिफ बढ़ोतरी के खिलाफ पोस्ट करना शुरू कर दिया है। जियो यूजर्स अचानक हुए बदलाव की शिकायत कर रहे हैं। 'जियोबॉयकॉट' ट्रेंड में X पर 40,000 से अधिक पोस्ट हैं। कई यूजर्स अन्य सभी प्रदाताओं की तुलना में इसकी कम कीमतों के कारण तीन टेलीकॉम कंपनियों के विकल्प के रूप में बीएसएनएल को बढ़ावा देने की कोशिश कर रहे हैं। 

सोशल मीडिया पर ट्रेंड कर रहा BSNL

सोशल मीडिया पर हर रोज BSNL ही ट्रेंड कर रहा है और लोग निजी कंपनियों के बहिष्कार की मांग कर रहे हैं। एयरटेल, जियो और वोडाफोन आइडिया के प्लान महंगे होने के बाद कुछ सर्किल में BSNL के सिम की बिक्री में तीन गुना इजाफा हुआ है।

इसे भी पढ़ें:-  हरदोई न्यूज़: VIP कल्चर- एसडीएम और तहसीलदार लगाए बत्ती, हूटर शहर में बना चर्चा का बिषय।

इसके अलावा लाखों यूजर्स ने BSNL में अपने सिम को पोर्ट कराया है। एक जिले में हर रोज हो रही 500 नए सिम कार्ड की बिक्री कई रिपोर्ट्स के मुताबिक जब से प्राइवेट टेलीकॉम कंपनियों के रिचार्ज प्लान महंगे हुए हैं उसके बाद से बीएसएनएल के सिम की बिक्री तीन गुना बढ़ गई है। इसके अलावा BSNL में  पोर्टेबिलिटी में भी ढाई गुना का इजाफा हुआ है। रिपोर्ट के मुताबिक बिहार-झारखंड सर्किल के धनबाद में हर रोज BSNL के 500 सिम बिक रहे हैं। 

इस वजह से बीएसएम के तरफ आ रहे हैं ग्राहक

बीएसएनएल का प्लान जो 30 दिनों की अवधि के लिए प्रतिदिन 2GB डेटा प्रदान करता है, उसकी कीमत 199 रुपये (यूपी वेस्ट सर्कल) है। दूसरी ओर, एयरटेल एक महीने के लिए प्रतिदिन 2GB डेटा के लिए 379 रुपये और रिलायंस जियो 28 दिनों की वैधता के लिए 349 रुपये लेता है। रिलायंस जियो, एयरटेल और वोडाफोन आइडिया ने अपने प्रीपेड और पोस्टपेड प्लान की कीमतों में 600 रुपये तक की बढ़ोतरी की है। सबसे ज्यादा कीमत बढ़ोतरी एयरटेल और जियो दोनों के सालाना रिचार्ज प्लान में देखी जा सकती है। 2,999 रुपये वाले प्लान को बढ़ाकर 3,599 रुपये कर दिया गया है। 

BSNL ने हाल ही में लॉन्च किया है 4जी

BSNL ने हाल ही में तमिलनाडु के तिरुवल्लुवर जिले में 4जी लॉन्च की है। BSNL 4G के साथ बेहतर कनेक्टिविटी और नेटवर्क का दावा किया गया है। BSNL 4G की इस लॉन्चिंग का फायदा नोचिली, कोलाथुर, पल्लीपेट, थिरुवेल्लावॉयल और पोन्नेरी जैसे इलाकों को होगा। बीएसएनएल के अधिकारियों ने पुष्टि की है कि इसके बाद तमिलनाडु की राजधानी चेन्नई में 4जी रोलआउट किया जाएगा।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow