Baghauli: पुलिस से असंतुष्ट पत्रकारों ने प्रेस पुलिस ग्रुप छोड़ा
लंबे समय से समाचार संकलन में सहयोग व समाचार न देने पर पत्रकारों ने लिया फैसला
Hardoi News INA.
बघौली(Baghauli) पुलिस एवं पत्रकारों में सामंजस्य स्थापित करने व खबरों के आदान-प्रदान हेतु पुलिस प्रेस ग्रुप का गठन किया गया था जिसका एडमिन एसओ व मिडिया सेल से जुड़े पुलिस कर्मी को बनाया गया था जिसमें मुख्य पुलिस कर्मियों व क्षेत्रीय पत्रकारों को जोड़ा गया था,जिसका बघौली पुलिस की तानाशाही के चलते लंबे समय से ग्रुप पर खबरें नहीं दी गई और न ही कोई वार्तालाप किया गया पत्रकारों के द्वारा लगातार ग्रुप पर सूचनाओं का आदान-प्रदान करने का पुलिस से आग्रह भी किया गया परंतु तानाशाही रवैया के चलते पत्रकारों के अनुरोध को नजर अंदाज किया जाता रहा इसके बाद आज स्थानीय पत्रकारों ने ग्रुप से नाता तोड़ लिया और बघौली पुलिस के इस रवैया से पत्रकारों में काफी रोष व्याप्त है।
यह भी पढ़ें - Ballia: पुलिस ने बी- क्लास हिस्ट्रीशीटर को किया गिरफ्तार
बताते चलें कि वरिष्ठ पत्रकार जितेंद्र सिंह बाबी एवं हरदोई पत्रकार एसोसिएशन के अहिरोरी ब्लॉक अध्यक्ष सुधीर अवस्थी परदेसी तथा ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन अहिरोरी के अध्यक्ष गौतेंद्र तिवारी सहित कस्बा के सोमेंद्र गुप्ता, शिव प्रताप सिंह, हसमत अली ,पवन दीक्षित, प्रेम द्विवेदी, अभिषेक मिश्रा, शरदेंदु मिश्रा, विवेक सिंह, रवि सिंह, पंकज गुप्ता सहित दर्जनों पत्रकार सोमवार को इस ग्रुप से रिमूव हो गये, वही पत्रकारों का कहना है कि इस ग्रुप से जुड़े होने के बावजूद उन्हें घटनाओं की सटीक और समय पर जानकारी नहीं मिल पा रही थी। स्थिति तब और गंभीर हो गई जब पुलिस ने ग्रुप में शामिल पत्रकारों को पहचानने में अनदेखी की और घटनाओं की जानकारी देने में रुचि नहीं दिखाई इस कारण पत्रकारों को निराशा का सामना करना पड़ा इस असहयोगपूर्ण माहौल से तंग आकर उन्होंने ग्रुप से विदा लेने का निर्णय लिया। पत्रकारों का मानना है कि यदि उन्हें सही समय पर प्रमाणित जानकारी नहीं मिलेगी, तो वह अपना कार्य प्रभावी ढंग से नहीं कर पाएंगे। यही कारण है कि उन्होंने यह कठोर कदम उठाया।
रिपोर्ट सुनील कुमार सिंह कुशवाहा
What's Your Reaction?









