Ballia: पुलिस ने बी- क्लास हिस्ट्रीशीटर को किया गिरफ्तार

By INA News Desk
Sep 9, 2024 - 21:29
50 Views
Ballia: पुलिस ने बी- क्लास हिस्ट्रीशीटर को किया गिरफ्तार

पुलिस ने कब्जे से 03 चोरी की मोटर साइकिल व 1 तमंचा 315 बोर व 01 अदद जिन्दा कारतूस 315 बोर बरामद की

Ballia News INA.

पुलिस अधीक्षक विक्रान्त वीर के निर्देशन में चलाये जा रहे धर पकड़ के अभियान के तहत अपर पुलिस अधीक्षक (उत्तरी) अनिल कुमार झा के पर्यवेक्षण में व क्षेत्राधिकारी बाँसडीह प्रभात कुमार के नेतृत्व में थाना बांसडीह पर सोमवार को थाना बांसडीह से तीन टीमें 01- प्रभारी निरीक्षक संजय सिंह मय हमराह हे0का0 अजय कुमार त्रिपाठी, का0 अजय मौर्या, का0 मनोज सिंह, मय सरकारी बोलेरो UP70AG3235 का0 चालक जय प्रकाश यादव टीम 02 - प्रभारी उप निरीक्षक रंजीत विश्वकर्मा चौकी प्रभारी कस्बा मय हमराह हे0का0 लाल बहादुर, का0 अखिलेश यादव मय सरकारी जीप UP60 G 0227 का0 चालक राहुल प्रसाद टीम 03- प्रभारी उ0नि0 शकील अहमद ,हे0का0 सूरज गिरी, का0 अमरान अली,का0 शैलेष कुमार के थाना हाजा से मामूर होकर देखभाल क्षेत्र, रोक थाम जुर्म जरायम, चेकिंग संदिग्ध व्यक्ति, संदिग्ध वाहन में मैरीटार चौराहे पर पर गहनता से चेकिंग कर रहे थे

यह भी पढ़ें -  Sambhal: राजस्व विभाग की टीम ने अवैध ई-रिक्शा चार्जिंग स्टेशन पकड़ा

तभी मुखबिर ने सूचना दी गयी कि 01 मोटर साइकिल चोर, चोरी की मोटरसाइकिल के साथ नरायनपुर से होते हुए मैरीटार की तरफ आने वाला है, मुखबिर की इस सूचना पर विश्वास कर पुलिस बल की तीनों टीमें योजना बनाकर तीन टीम में विभाजित होकर मैरीटार चौराहा के पास से घेराबंदी कर अभियुक्त राजकुमार चौहान उर्फ हैंडिल पुत्र सुबाष चौहान निवासी विद्याभवन नरायनपुर उम्र करीब 25 वर्ष को पुलिस हिरासत में लिया जिसकी जमातलाशी में अभियुक्त के कब्जे से 01 अदद तमंचा 315 बोर मय जिंदा कारतूस बरामद हुआ । पकड़े गये व्यक्ति के पास से मिली मोटर साइकिल पैशन प्रो ब्लैक कलर नम्बर प्लेट पर वाहन संख्या BR24M2446 अंकित है। जिसे ईचालान एप्प पर चेक किया गया तो वाहन स्वामी का नाम अरविन्द कुमार सिंह पुत्र सरेन्द्र सिंह निवासी चिल्हारन थाना दिनारा चेचिस नम्बर MBLHA10AWCHJ52981 इंजन नम्बर HA10ENCHJ53105 पाया गया । अभियुक्त से कड़ाई से पूछताछ के दौरान अभियुक्त की निशान देही पर अम्बेडकर तिराहा से पहले मैरीटार रोड के किनारे बिल्डिंग मैटेरियल की दुकान के पास से छिपा कर रखी गयी 02 अदद अन्य दो मोटर साइकिल सुपर स्प्लेण्डर व स्प्लेण्डर प्लस काले रंग बरामद किया गया।
गिरफ्तारी व बरामदगी के आधार पर अभियुक्त के विरुद्ध थाना स्थानीय पर सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर अभियुक्त को चलन न्यायालय किया।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

Advertisement
Advertisement