बेसिक शिक्षकों द्वारा लिखित पुस्तकों का जिलाधिकारी द्वारा किया गया विमोचन।

By INA News Desk
Jun 20, 2024 - 17:29
149 Views
बेसिक शिक्षकों द्वारा लिखित पुस्तकों का जिलाधिकारी द्वारा किया गया विमोचन।
Advertisement
Advertisement
  • पुस्तकें निपुण बनेंगे हम, कला की दुनिया, एवं आई.सी.टी. स्मार्ट शाला पुस्तकों का जिलाधिकारी ने अपने कार्यालय में लोकार्पण किया

हरदोई। जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह ने बेसिक शिक्षा परिषद में कार्यरत प्राथमिक विद्यालय पिरोजापुर, विकास खण्ड बावन के प्रधानाध्यापक राजीव कुमार सिंह एवं राज्य अध्यापक पुरस्कार प्राप्त शिक्षक डॉ लाल बहादुर गौतम प्रधानाध्यापक प्राथमिक विद्यालय म्योनी विकास खण्ड सुरसा द्वारा लिखित पुस्तकें निपुण बनेंगे हम, कला की दुनिया, एवं आई.सी.टी. स्मार्ट शाला पुस्तकों का जिलाधिकारी ने अपने कार्यालय में लोकार्पण किया।

आपको बताते चलें कि दोनों शिक्षकों ने अपने विद्यालयों में बच्चों के अंदर नए-नए प्रयोग करके शैक्षिक गतिविधियों एवं कला शैक्षिक एवं तकनीकी शिक्षा में बच्चों को पारंगत बनाने का प्रयास किया। उन्ही गतिविधियों का उक्त पुस्तकों में संकलन किया गया है।

जनपद मे उक्त दोनों विद्यालयों के शिक्षको ने अपनी मेहनत और लगन से  नई-नई शैक्षणिक विधाओं का पुस्तकों में संकलन किया है जिसके माध्यम से हमारे बेसिक के बच्चों को उक्त गतिविधियों से कुछ न कुछ नई चीजे सीखने को मिलेंगी निपुण बनेंगे हम पुस्तक में कक्षा 1 से लेकर तीन तक की सभी गतिविधियों का संकलन किया गया है तथा दूसरी पुस्तक कला की दुनिया जिसमें इन विद्यालयों में बच्चों को चित्र कला के माध्यम से बाला पेंटिंग, वाल पेंटिंग द्वारा बेहतरीन कला को सिखाया गया है।

बेसिक शिक्षा में वर्तमान समय में प्रौद्योगिकी शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए आई, सी, टी, का विकास हुआ है इसी के तहत उक्त शिक्षकों द्वारा बच्चों को तकनीकी शिक्षा में कम्प्यूटर शिक्षा, मे पारंगत बनाने की दृष्टि से आईसीटी स्मार्ट शाला पुस्तक का लेखन किया है इस अवसर पर जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी विजय प्रताप सिंह जी, खण्ड शिक्षा अधिकारी मुख्यालय आर. के.द्विवेदी जी सहित शिक्षक गण उपस्थित रहे।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

Advertisement
Advertisement