जिलाधिकारी ने की योग दिवस की तैयारियों को लेकर बैठक।

By INA News Desk
Jun 20, 2024 - 17:37
103 Views
जिलाधिकारी ने की योग दिवस की तैयारियों को लेकर बैठक।

हरदोई। विवेकानंद सभागार में जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह की अध्यक्षता में 21 जून 2024 को आयोजित होने वाले योग दिवस की तैयारियों के सम्बन्ध में बैठक आहूत हुई।

बैठक में उन्होंने कहा कि संबंधित अधिकारियों से कहा कि योग कार्यक्रम पुलिस लाइन ग्राउंड में किया जायेगा और इसके लिए मुख्य योग स्थल पर टेन्ट आदि की व्यवस्था कर लें और योग के लिए उचित स्थान पर मंच बनवायें तथ माइक की व्यवस्था के साथ पेयजल की पर्याप्त उपलब्धता रखी जाये एवं योग कार्यक्रम में अधिक से अधिक लोगों की प्रतिभागिता सुनिश्चित करायें।

जिलाधिकारी ने कहा कि योग कार्यक्रम में सभी जिला स्तरीय अधिकारी स्वयं प्रतिभाग करने के साथ कार्यालय स्टॉफ को प्रतिभागिता के लिए प्रेरित करें। योग स्थल पर एक सेल्फी प्वाईंट बनवाया जाये। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी सौम्या गुरुरानी, अपर जिलाधिकारी प्रियंका सिंह, नगर मजिस्ट्रेट सुशील कुमार त्रिवेदी, जिला सूचना अधिकारी सहित अन्य सम्बंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

Advertisement
Advertisement