Lucknow : गणतंत्र दिवस परेड में विशेष अतिथि के रूप में शामिल होंगी, यूपी की 14 लखपति दीदियां, 23 जनवरी को दिल्ली रवाना होंगी, प्रदेश की 14 दीदियां
देश की राजधानी दिल्ली में गणतंत्र दिवस परेड- (26जनवरी 2025) के अवसर पर उत्तर प्रदेश की 14 दीदियों को विशेष अतिथि के रूप में कर्तव्य पथ पर प्रतिभाग के लिए उत्तर प्रदेश
- लखपति दीदियों की सफलता को राष्ट्रीय सम्मान, कर्तव्य पथ पर गणतंत्र दिवस की शान बनेंगी उत्तर प्रदेश की 14 लखपति दीदियां
- उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य 14 लखपति दीदियों को गणतंत्र दिवस कार्यक्रम मे शामिल होने हेतु करेंगे रवाना
- गणतन्त्र दिवस कार्यक्रम मे शामिल होने हेतु प्रदेश की 14 लखपति दीदियां 23 जनवरी को दिल्ली के लिए करेंगी प्रस्थान
- उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य द्वारा 14 लखपति दीदियो को गणतंत्र दिवस पर दिल्ली में कर्तव्य पथ पर आयोजित परेड कार्यक्रम में प्रतिभाग करने हेतु 23 जनवरी को लखनऊ से रवाना किया जायेगा
- गणतंत्र दिवस पर दिल्ली में कर्तव्य पथ पर आयोजित परेड कार्यक्रम में विशेष अतिथि के रूप प्रतिभाग करेंगी, प्रदेश की 14 लखपति दीदियां
- दिल्ली में गणतंत्र दिवस परेड कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश की दीदियों को आमंत्रित किये जाने के लिए उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने प्रधानमंत्री को दिया धन्यवाद ,जताया आभार
- देश की राजधानी दिल्ली में गणतंत्र दिवस परेड कार्यक्रम में विशेष अतिथि के रूप में कर्तव्य पथ पर प्रतिभाग के लिए समूह की दीदियों को आमंत्रित किया जाना उत्तर प्रदेश के लिए गौरव की बात है- केशव प्रसाद मौर्य
- उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने इन दीदियों को दी शुभकामनाएं
लखनऊ : राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन के गहत गठित स्वयं सहायता समूहो से जुड़कर कार्य करने वाली उत्तरप्रदेश की 14 लखपति दीदियों एवं उनके सहयोगियों द्वारा 26 जनवरी 2026 को गणतन्त्र दिवस पर कर्त्तव्य पथ, नई दिल्ली में आयोजित होने वाली परेड मे प्रतिभाग किया जाएगा।इन दीदियों को उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य द्वारा अपने कैम्प कार्यालय 7- कालिदास मार्ग लखनऊ से 23 जनवरी को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया जायेगा।
राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन की मिशन निदेशक दीपा रंजन ने बताया कि यह दीदियां दिल्ली मे परेड देखने से पहले मंत्री ग्रामीण विकास मन्त्रालय (भारत सरकार) शिव राज सिंह चौहान के नई दिल्ली मे आयोजित कार्यक्रम मे भी शामिल होंगी, जिसमे वह सबसे भेंट करेंगे।सभी दीदियो को अन्य राज्यों की दीदियों के साथ दिल्ली भ्रमण भी 27 जनवरी को कराया जाएगा।
देश की राजधानी दिल्ली में गणतंत्र दिवस परेड- (26जनवरी 2025) के अवसर पर उत्तर प्रदेश की 14 दीदियों को विशेष अतिथि के रूप में कर्तव्य पथ पर प्रतिभाग के लिए उत्तर प्रदेश से आमंत्रित किया गया है। दिल्ली में गणतंत्र दिवस परेड कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश की दीदियों को आमंत्रित किये जाने के लिए उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने प्रधानमंत्री को धन्यवाद देते हुए, आभार व्यक्त किया है । कहा है कि देश की राजधानी दिल्ली में गणतंत्र दिवस परेड कार्यक्रम में विशेष अतिथि के रूप में कर्तव्य पथ पर प्रतिभाग के लिए समूह की दीदियों को आमंत्रित किया जाना उत्तर प्रदेश के लिए गौरव की बात है।उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने इन दीदियों को भी बधाई व शुभकामनाएं दी हैं।
उपमुख्यमंत्री मौर्य ने कहा कि माननीय प्रधानमंत्री का विचार रहता है कि गरीब से गरीब व्यक्ति राष्ट्रीय पर्व में देश की राजधानी में आमंत्रित हों। कहा कि सरकार गरीबी के दर्द को जानती है। गरीबी के दर्द को जानने के कारण ही गरीबों का दर्द दूर करने में सफल हुयी है। उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने ग्राम्य विकास विभाग के सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि वह सम्बन्धित जिलों की चयनित दीदियों से समन्वय बनाकर उन्हें समय से दिल्ली भेजने व वापस लाने आदि आवश्यक व्यवस्थाएं निर्देशानुसार सुनिश्चित करें।
राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन से प्राप्त जानकारी के अनुसार 14 लखपति दीदियों मे गोरखपुर की मन्शा देवी, (गतिविधि- ई- रिक्शा उद्यम एवं ई - रिक्शा ट्रेनर,) व राजकुमारी देवी (गतिविधि- पशुपालन - बाबा गोरखनाथ कृपा दुग्ध उत्पादक संघ से सम्बद्ध), झांसी की प्रवेश कुमारी(गतिविधि- पशु आहार उत्पादन इकाई), बिजनौर की रितु देवी, ( गतिविधि_- विदुर कैफे संचालन) व सुमन देवी ( प्रेरणा कैफे)कौशाम्बी की सरिता देवी(ई - रिक्सा आधारित उद्यम, सेफ मोबिलिटी परियोजना), अलीगढ़ की ऋतु शर्मा( मशाला निर्माण एवं बिक्री), चित्रकूट की निर्मला देवी( दुग्ध व्यवसाय, बुन्देलखण्ड मिल्क प्रोड्यूसर कम्पनी से सम्बद्ध), इटावा की मन्त्रवती शाक्य( उन्नत कृषि) व विजेता गोयल( ब्यूटी पार्लर, जन सुविधा केन्द्र आदि), सम्भल की अनुपमा सिह( गोआधारित उत्पाद व अन्य कार्य) व मोनिका ( सौन्दर्य प्रसाधन निर्माण) रायबरेली की गुड़िया देवी ( दुग्ध व्यवसाय), तथा देवरिया की आशा( प्रेरणा कैण्टीन), हैं जो 23 जनवरी को दिल्ली के लिए लखनऊ से प्रस्थान करेंगी।
Also Click : Lucknow: महिला सशक्तिकरण को लेकर बड़ा कदमः समाज कल्याण योजनाओं पर जागरूकता कार्यशाला व समीक्षा बैठक संपन्न
What's Your Reaction?