Hardoi News: उच्च शिक्षा मंत्री की उपस्थिति में होली मिलन समारोह का हुआ भव्य आयोजन। 

भारतीय जनता पार्टी के जिला महामंत्री ने पार्टी का जनाधार बढ़ाने पर जोर दिया। शाहाबाद के ब्लॉक प्रमुख त्रिपुरेश मिश्रा ने राज्य मंत्री...

Mar 29, 2025 - 19:03
116 Views
Hardoi News: उच्च शिक्षा मंत्री की उपस्थिति में होली मिलन समारोह का हुआ भव्य आयोजन। 

रिपोर्ट- रामू बाजपेयी

हरदोई- शनिवार को भारतीय जनता पार्टी मण्डल शाहाबाद के तत्वावधान में होली मिलन समारोह का आयोजन प्राथमिक विद्यालय कुरसेली के परिसर में किया गया। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उच्च शिक्षा राज्यमंत्री रजनी तिवारी मौजूद रहीं मुख्य अतिथि राज्य मंत्री रजनी तिवारी ने अपने उद्बोधन में सरकार की विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी और समाज में वैमनस्यता को दूर कर आपसी सौहार्द बनाए रखने की अपील की। 

कार्यक्रम में भारतीय जनता पार्टी के जिला महामंत्री ने पार्टी का जनाधार बढ़ाने पर जोर दिया। शाहाबाद के ब्लॉक प्रमुख त्रिपुरेश मिश्रा ने राज्य मंत्री द्वारा कराए गए विकास कार्यों की सराहना की।। इस अवसर पर आयोजकों में मनोज राजपूत, अनुराग अवस्थी और पंकज त्रिपाठी ने भी सभा को संबोधित किया। इसके साथ ही मुख्य अतिथि ने विद्यालय वार्षिकोत्सव में समर कैंप किट और परीक्षाफल वितरित किए। इसके बाद, इको क्लब के छात्र-छात्राओं के साथ मिलकर पीपल का वृक्ष भी रोपित किया गया। 

Also Read- Ayodhya News: जिले के जन प्रतिनिधियों के साथ विद्युत विभाग के अधिकारियों ने की बैठक, दिए आवश्यक दिशा-निर्देश।

कार्यक्रम में शिक्षक संघ के पदाधिकारी, भरखनी अध्यक्ष संदीप त्रिवेदी, सोमवीर, आशीष बाजपेई, पीटीआई मोहित त्रिपाठी, समीक्षा शुक्ला, रोहतास कुमार, महेश राजपूत, सुनील वर्मा, विनय कुमार, वीरेंद्र, अभिषेक, सुधीर राजपूत, पूरनचंद, शैलेश, जिला महामंत्री सत्येंद्र राजपूत, जिला कार्य समिति के सदस्य गोविंद पाठक, पूर्व मंडल अध्यक्ष त्रिलोकी नाथ, पूर्व मंडल अध्यक्ष देवेंद्र राजपूत, जिला पंचायत सदस्य अर्जुन राजपूत, संजीव गौतम, पूर्व प्रधान विकास मिश्रा, प्रधान सुधीरपाल, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता अनुपम, माना देवी, रसोईया रामदेवी, सुनीता देवी, तारा देवी आदि उपस्थित रहे।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow