नगरपालिका बोर्ड की बैठक मे 43.60 लाख रुपए लाभ का बजट पास, 160 रिक्शा ठेली को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना।

By INA News Desk
Jun 20, 2024 - 18:17
125 Views
नगरपालिका बोर्ड की बैठक मे 43.60 लाख रुपए लाभ का बजट पास, 160 रिक्शा ठेली को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना।

शाहाबाद\हरदोई। नगर पालिका परिषद की बोर्ड बैठक पालिकाध्यक्ष नसरीन बानो की अध्यक्षता मे सम्पन्न हुयी जिसमे बर्ष 2024-2025 की आय व व्यय का बजट पास किया गया। बजट मे पालिका की आय 65 करोड़ 27 लाख 30 हजार रुपये तथा व्यय 64 करोड़ 83 लाख 70 हजार रुपये तथा 43.60 लाख रूपये अनुमानित लाभ दर्शाया गया जिसे बोर्ड के सदस्य ने ध्वनिमत से पारित कर दिया।

नगरपालिका अध्यक्ष नसरीन बानो ने पालिका कर्मचारियो से कहा कि सभी वार्डो की साफ सफाई का उचित ध्यान रखा जाये इसके लिए वार्ड के सुपरवाइजर सजग रहे और बरसात से पहले नगर के नालो और नालियों की सफाई व्यवस्था पूर्णरूप से सुनिश्चित कर ले। अगर सफाई से जुडी कोई शिकायत आती है तो सम्बंधित कर्मचारी पर कड़ी कार्रवाही की जाएगी।

इस मौके पर नगरपालिका अध्यक्ष नसरीन बानो ने दो ट्रैक्टर,दो मैजिक गाड़ी,सोलह ई रिक्शा के साथ 160 रिक्शा ठेली का उद्धघाटन करते हुये हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। बोर्ड बैठक मे 90 मानचित्रो को स्वीकृति प्रदान की  गईं। नगर की पेयजल व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए जाने एवं लोगो की सुविधा के लिए 35 फ्रीजर सार्वजनिक स्थानों पर लगाए गए है।

बोर्ड बैठक का संचालन अधिशासी अधिकारी आर आर अम्बेश ने किया । इस बैठक मे लक्ष्मी त्रिपाठी,रिजवान अली उर्फ़ कल्लू,रतिराम, अतुल मिश्रा, सुष्मिता, नैना कुशवाहा,आदित्य,अहिवरन,प्रीति,महनूर जवी,पूनम गुप्ता,इमरान खा, इक्षाराम आदि सभासद मौजूद रहें।लेखाकार असद खा,राजस्व निरिक्षक अनस खा सहित सभी कर्मचारी मौजूद रहे।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow