हरदोई: सीडीओ ने विभिन्न अनियमितताओं पर जताई नाराजगी, वेतन रोकने के निर्देश

By INA News Desk
Jul 27, 2024 - 00:40
58 Views
हरदोई: सीडीओ ने विभिन्न अनियमितताओं पर जताई नाराजगी, वेतन रोकने के निर्देश

पिहानी-हरदोई।
शुक्रवार को मुख्य विकास अधिकारी सौम्या गुरूरानी ने ग्राम पंचायत मंसूरनगर में आयोजित ग्रामीण चौपाल में प्रतिभाग किया। पूर्व सूचना के बाद भी अवर अभियंता, विद्युत एवं अवर अभियंता जल निगम तथा राजस्व विभाग के अधिकारी चौपाल कार्यक्रम में उपस्थित नहीं हुए। मुख्य विकास अधिकारी द्वारा अवर अभियंता,विद्युत अवर अभियंता, जल निगम एवं पंकज पाल, लेखपाल के वेतन बाधित करने के निर्देश दिये गये है।


ग्रामीण चौपाल में मुख्य विकास अधिकारी द्वारा ग्रामीण क्षेत्र में संचालित विभिन्न योजनाओं का लाभ वास्तविक रूप से प्राप्त हो रहा है अथवा नहीं, इसकी पुष्टि जनसामान्य से की गयी। ग्रामीणों द्वारा लोक निर्माण विभाग द्वारा पूर्व में निर्मित रोड जर्जर होने की शिकायत करते हुए उसे ठीक कराये जाने का अनुरोध किया गया। कुछ ग्रामीणों द्वारा विद्युत सप्लाई अनियमित रहने एवं अधिक बिल आने की शिकायत करते हुए उसके निस्तारण की बात कही गई। एपी पुत्र लक्ष्मन द्वारा चकरोड के गाटा संख्या-743, गिरीश कुमार पुत्र जंग बहादूर एवं संतोष मिश्रा पुत्र राजित मिश्रा द्वारा चकरोड के गाटा संख्या-786 पर अवैध कब्जा होने की शिकायत की गयी। मुख्य विकास अधिकारी ने संबंधित विभागों से एक सप्ताह में शिकायतों का समाधान कराने के निर्देश दिए। दो महिलाओं द्वारा बताया गया कि उनके पास राशन कार्ड है परन्तु उन्हें राशन प्राप्त नहीं होता है। ग्राम सभा की अधिक आबादी के सापेक्ष 01 कोटे को देखते हुए कम से कम दो कोटे बनाये जाने का अनरोध ग्रामीणों द्वारा किया गया।

यह भी पढ़ें - ब्रिटिश लिंग्वा ने मनाया जॉर्ज बर्नार्ड शॉ का जन्मदिवस

मुख्य विकास अधिकारी द्वारा उपजिलाधिकारी शाहाबाद को नियमानुसार कार्यवाही के निर्देश दिये गये। चौपाल कार्यक्रम के बाद मुख्य विकास अधिकारी द्वारा आरआरसी सेन्टर मंसूरनगर का भी निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के समय आरआरसी सेन्टर निर्माणाधीन अधूरा पाया गया। परिसर में पानी भरा हुआ था व कुछ निर्माण मानक के अनुरूप नहीं था। डोर टू डोर कूड़ा कलेक्शन का कार्य भी नहीं कराया जा रहा है। इसी तरह अस्थायी गौआश्रय स्थल मंसूरनगर में भी निर्मित कराये गये वर्मी कम्पोस्ट मानक के अनुरूप न बनाकर खाद के गढडे की तरह उनमें गोबर एवं कूडा भरा हुआ था। मुख्य विकास अधिकारी द्वारा इस पर अप्रसन्नता व्यक्त करते हुए आरआरसी सेन्टर का विधिवत संचालन होने, अस्थायी गौ आश्रय स्थल में वर्मी कम्पोस्ट का निर्माण मानक के अनुरूप होने तक वीडीओ रिजवान अली का वेतन अग्रिम आदेशों तक बाधित करने के निर्देश जिला विकास अधिकारी को दिये गये। साथ ही खण्ड बीडीओ पिहानी अरूण कुमार को 'कारण बताओ' नोटिस जारी करने के निर्देश दिये गये। चौपाल एवं निरीक्षण के समय मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी हरदोई डॉ. ए. के. सिंह, डा. जुबीर अहमद(चिकित्सा अधिकारी), प्रियंका सिंह(खण्ड शिक्षा अधिकारी), डा. अनुका यादव(पशु चिकित्सा अधिकारी, पिहानी) आदि उपस्थित रहे।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

Advertisement
Advertisement