Varanasi News: सीएम योगी ने प्रसाद के रूप में वितरित किया 74 किलो का लड्डू।

सीएम योगी आदित्यनाथ ने काशी कोतवाल काल भैरव मंदिर में भी की पूजा-अर्चना 

By INA News Desk
Sep 17, 2024 - 19:11
59 Views
Varanasi News: सीएम योगी ने प्रसाद के रूप में वितरित किया 74 किलो का लड्डू।
Advertisement
Advertisement
  • सीएम योगी ने श्री काशी विश्वनाथ मंदिर में की विशेष पूजा व हवन, पीएम मोदी के दीर्घायु व लोककल्याण की कामना भी की
  • तेज बारिश भी न डिगा पाई सनातन धर्म के ध्वजवाहक गोरक्षपीठाधीश्वर और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की आस्था 
  • सीएम योगी ने श्री काशी विश्वनाथ मंदिर धाम स्थित निकुंभ विनायक की उतारी आरती 

वाराणसी। सनातन धर्म के ध्वजवाहक गोरक्षपीठाधीश्वर, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की आस्था को तेज बारिश भी नहीं डिगा पाई। मुख्यमंत्री ने मंगलवार सुबह सबसे पहले काशी कोतवाल बाबा कालभैरव मंदिर पहुंच कर दर्शन पूजन किया। सीएम योगी आदित्यनाथ ने श्री काशी  विश्वनाथ मंदिर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस पर विशेष पूजा व हवन किया। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंदिर परिसर में 74 किलो के लड्डू का प्रसाद वितरित किया।  

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 74वें जन्मदिवस से जुड़े आयोजनों में शामिल होने के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ उनके संसदीय क्षेत्र वाराणसी में सोमवार को ही पहुंच गए थे। वाराणसी में लगातार हो रही तेज बारिश के बीच मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपने तय कार्यक्रम को जारी रखते हुए पहले काशी के कोतवाल बाबा काल भैरव के चौखट पर पहुंच कर मत्था टेका और बाबा की श्रद्धापूर्वक आरती की।

इसके बाद मुख्यमंत्री श्री काशी विश्वनाथ मंदिर पहुंचे और धाम में स्थित ज्ञानवापी कूप के पास स्थित निकुंभ विनायक की आरती उतार कर विधि विधान से पूजन किया। विश्वनाथ धाम में ही मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने हवन पूजन कर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के उत्तम स्वास्थ्य व  दीर्घायु होने की कामना की। 

इस दौरान प्रदेश सरकार के मंत्री रविंद्र जायसवाल,  जिला पंचायत अध्यक्ष पूनम मौर्या, विधायक नीलकंठ तिवारी, विधान परिषद सदस्य हंसराज विश्वकर्मा आदि की मौजूदगी रही।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

Advertisement
Advertisement